राष्ट्रीय

कंझावला हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, सहेली का बयान भी आया सामने

Sultanpuri Kanjhawala Accident Case: दिल्ली के सुल्तानपुरी कंझावला इलाके में हुए हादसे में पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ-साथ हादसे वाली रात मृतका अंजलि के साथ रही उसकी सहेली निधि का बयान भी सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2023, 3:32 PM IST
11_6.jpg
Delhi Kanjhawala case: Post Mortem Report came out, says- No rape happened

Sultanpuri Kanjhawala Accident Case: दिल्ली के कंझावला इलाके में स्कूटी सवार 20 वर्षीय लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटने के चलते हुई मौत के मामले में शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कहा गया है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट तीन डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बनाई गई थी। सूत्रों ने यह भी कहा कि पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं है। मालूम हो कि सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया था। जिसकी शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़िता की लाश उसके परिजनों की दी जाएगी। जिसके बाद आज पीड़िता का दाह-संस्कार होगा।

सीसीटीवी फुटेज में दोस्त के साथ दिखी मृतका

इधर इस केस में मंगलवार को एक नया मोड़ आया है। मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि हादसे वाली रात मृतका अंजलि के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी। दोनों का एक होटल से निकलने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद होटल मैनेजर ने भी कई अहम जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी के पीछे वाली सीट पर उसकी दोस्त सवार थी।


डर के कारण सहेली ने नहीं दी थी जानकारी


विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि घटना के समय पीड़िता के साथ एक और लड़की थी। हुड्डा ने कहा, उसे कोई चोट नहीं आई और घटना के बाद वह अपने घर चली गई। अब हमारे पास एक चश्मदीद गवाह है और उसका बयान 164 दंड संहिता के तहत दर्ज किया जा रहा है। इससे हमारा मामला मजबूत होता है और हम बहुत जल्द जांच पूरी कर लेंगे। पीड़िता की दोस्त ने बताया कि डर के कारण उसने घटना की जानकारी पुलिस या परिजनों को नहीं दी थी।

दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त शालिनी सिंह कर रहीं जांच

इधर दिल्ली के कंझावला में हुई घटना को लेकर मंगलवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से कंझावला में हुई घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी और इसके लिए दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।


दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृह सचिव से की मुलाकात


दिल्ली के कंझावला में एक लड़की को कार से कई किलोमीटर तक घसीटने और उसमें लड़की की मौत हो जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले की स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार संजय अरोड़ा द्वारा गृह सचिव को पूरी घटना से अवगत कराया गया है। इसके साथ ही जांच की प्रगति और सामने आए नए तथ्यों को लेकर भी जानकारी दी गई है।

कारसवार पांच लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मालूम हो कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थानाक्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। इसमें शराब के नशे और नए साल के जश्न में डूबे युवा टक्कर के बाद कार में फंसी स्कूटी सवार युवती को घसीटते रहे। इससे लड़की की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - होटल मैनेजर का बड़ा खुलासा, अंजलि और निधि ने बुक किया था रूम, साथ में थे 5-6 लोग

Published on:
Also Read
View All
दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन का बड़ा असर, ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित; वकील-पुलिस विवाद ने लिया नया मोड़

दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुश्किल! कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंचा, जहरीली हवा के बीच GRAP-2 की पाबंदियां लागू

Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार