राष्ट्रीय

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने कसा और शिकंजा, 2 करीबियों को ED ने भेजा समन

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली में कथित शराब घोटाले फंसे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 दिन के ED की रिमांड पर भेज दिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2023, 11:16 AM IST
sanjay singh
sanjay singh

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) शिकंजा कसती जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने उनके दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। गिरफ्तार आप नेता के करीबी माने जाने वाले विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा आज ईडी के सामने पेश होंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सर्वेश को संजय सिंह की ओर से 1 करोड़ रुपये मिले थे। आप ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य संजयसिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) सारे झूठे केस लगा रहे हैं।


आमने-सामने बैठाकर हो सकती पूछताछ

ईडी ने आप नेता संजय सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया था। संजय सिंह की कस्टडी मांगते वक्त ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी ने अब संजय सिंह के दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि ईडी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को संजय सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश को संजय सिंह के कहने पर एक करोड़ रुपये मिले थे।

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में आई भारी गिरावट, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल


5 दिन के रिमांड पर भेजे गए संजय सिंह

दिल्ली में कथित शराब घोटाले फंसे सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद 5 दिन के ED की रिमांड पर भेज दिया। ED ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन कोर्ट ने साफ मना कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले में दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

CM केजरीवाल ने केंद्र सरकार साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) सारे झूठे केस लगा रहे हैं। इतने केस लगा लिए, इतनी जांच कर ली लेकिन कुछ निकलता तो है नहीं। इस जांच-जांच के खेल में सबका समय खराब होता है। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी के विेरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- मुंबई में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 39 झुलसे


Updated on:
6 Oct 2023, 11:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

Latur Blast: सामान उतारते समय अचानक फटा कूरियर पार्सल, धमाके से वाहन के शीशे टूटे, इलाके में मची अफरा-तफरी

JDU के पोस्टर से क्यों गायब हुए ललन सिंह? नीरज कुमार के बयान से बिहार की सियासत में हलचल

जदयू में घट रहा ललन सिंह का दबदबा? नीरज कुमार बोले- वरिष्ठ हैं तभी तो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन पार्टी की साख बचाना जरूरी था

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात