31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्चे तेल में आई भारी गिरावट, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Fuel Price Today: अक्टूबर के महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई के दाम में भी करीब 9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Oct 2023, 10:09 AM IST

Fuel Price Today

Fuel Price Today

Fuel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच कच्चे तेल में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर के महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई के दाम में भी करीब 9 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। माना जा रहा है कि अक्टूबर के महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी और जानकारों का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए रसोई गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल की दाम में कटौती कर सकती है। बता दें कि देश में 21 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।


7 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

माना जा रहा है कि इस महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकता है। इसका असर नवंबर के महीने में लोकल लेवल पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को मिल सकता है। जानकारों की मानें तो कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने से पेट्रोल की कीमत में 7 रुपए की गिरावट आ सकती है। अगर ऐसा होता है कि दिल्ली में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर से कम हो जाएगा।

ब्रेंट क्रूड में 11 फीसदी से ज्यादा गिरावट

अक्टूबर में खाड़ी देशों का तेल यानी ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 11 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। 29 सितंबर को ब्रेंट क्रूड ऑयल की दाम 95.31 डॉलर प्रति बैरल थे। मौजूदा समय में 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके हैं। बीते दो दिनों में कच्चे तेल में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर अमरीकी तेल के दाम भी 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

- दिल्ली : पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई : पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
- कोलकाता : पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई : पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मुंबई में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 39 झुलसे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय