31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

Amritsar Factory Fire: अमृतसर में गुरुवार रात एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब सात लोग झूलस गए। घटना शहर के मजीठा रोड पर हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग लग सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Oct 2023, 9:22 AM IST

Amritsar Factory Fire

Amritsar Factory Fire

Amritsar Factory Fire: आज शुक्रवार का दिन काल बनकर आया है। महाराष्ट्र के मुंबई में और पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 11 लोगों की जान जा चुकी है। अमृतसर में आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में सात अन्य घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में गुरुवार रात एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। यह घटना शहर के मजीठा रोड पर हुई है। आग लगने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हालांकि भी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।


फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत

अमृतसर में गुरुवार रात एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब सात लोग झूलस गए। घटना शहर के मजीठा रोड पर हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग लग सकती है। हालांकि, घटना किस कारण से हुई इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में कुछ काम चल रहा था, जिसके चलते आग लगने के वक्त मजदूर अंदर ही थे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- मुंबई में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 39 झुलसे

गोरेगांव में आग से सात लोगों की मौत 39 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव में एक इमारत में भीषण लाग लग गई। इस आग में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 39 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात ढाई से 3 बजे के बीच इमारत के पार्किंग मे लाग लगी। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर फिर बिगड़ने वाला है मौसम, सिक्किम—बिहार—बंगाल तक इन राज्यों में बरसेंगे बादल

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय