राष्ट्रीय

दिल्ली में अब फ्रूट जूस की तरह टेट्रा पैक में मिलेगी शराब, जानिए कब से शुरू होगी बिक्री

दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शराब का नया अनुभव मिल सकेगा। दरअसल दिल्ली सरकार ने फ्रूट जूस की तरह ही अब टेट्रा पैक में राजधानी में भी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि दिल्ली में यह इस तरह का पहला प्रयोग होने जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2022, 1:47 PM IST
Delhi News Liquor in tetra packs will be available along with the bottles
Delhi News Liquor in tetra packs will be available along with the bottles

नई आबकारी नीति लागू होने के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों से लेकर कीमतों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। राजधानी में शराब के कई तरह के नए ब्रांड भी रजिस्टर हुए हैं। इस बीच शराब पीने वालों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल अब दिल्ली में फ्रूट ज्यूस की तरह शराब भी टेट्रा पैक में मिलेगी। ट्रेटा पैक में शराब की बिक्री को लेकर आबकारी विभाग ने मंजूरी दे दी है। ऐसा पहली बार होगा, जब इस तरह के पैक में शराब मिलेगी। वहीं इस तरह के फैसले से शराब बिक्री करने वालों को फायदे की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से आबकारी नीति में किए गए बदलाव के बाद से ही शराब पीने वालों और दुकानदारों के लिए अगल-अलग बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में एक और बदलाव जुड़ गया है, जिसे अच्छा दोनों के लिए अच्छा माना जा रहा है। इस बदलाव के तहत अब दिल्ली में टेट्रा पैक में शराब उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें - शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आज से दो दिन बंद रहेंगी शराब और बीयर की दुकानें


अप्रैल से शुरू होगी बिक्री
आबकारी विभाग की ओर से शराब के टेट्रा पैक को हरी झंडी दिखा दी गई है। माना जा रहा है कि इस मंजूरी के बाद अब अप्रैल से इनकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि ऐसा पहली बार होगा, जबकि शराब टेट्रा पैक में उपलब्ध होगी।

इस वजह से अप्रैल से शुरू होगी बिक्री
शराब के टेट्रा पैक की बिक्री के अप्रैल से शुरू होने के पीछे भी बड़ी वजह है। दरअसल वित्तीय वर्ष की शुरुआत दिल्ली में इसी महीने से होती है।ऐसे में शराब का कारोबार करने वाली सभी कंपनियां 1 अप्रैल से ही अपने ब्रांड को रजिस्टर कराएंगी।

कीमतों पर भी पड़ेगा असर
इस नए बदलाव से कई फायदे बताए जा रहे हैं। जैसे शराब की बोतलों के अक्सर टूटने की आशंका होती है। कई बार हाथ से बोतल गिरने पर ग्राहक को इसका नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन टेट्रा पैक उनके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।

यह पकड़ने में हल्का तो होगा ही साथ ही इसके गिरकर नुकसान की आशंका भी काफी कम होगी। इसके अलावा जो सबसे बड़ा फायदा होगा वो कीमत का। दरअसल ट्रैटा पैक में मिलने वाली शराब परंपरागत बोतलों से सस्ती भी होती है।

राजधानी दिल्ली में खुल चुकीं 552 दुकानें
राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद से शराब की 552 नई दुकानें खुल चुकी हैं। इसके साथ ही शराब के कारोबार का नीजिकरण भी हो गया है।

यहां सिर्फ निजी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होती है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 849 दुकानों का आवंटन किया था, जिनमें से 552 दुकानें खुल चुकी हैं। यानी आधे से अधिक दुकाने खुल चुकी हैं।

अब तक शराब के विभिन्न 692 ब्रांड रजिस्टर हो चुके हैं। इनमें व्हिस्की के 219, रम के 46, बीयर के 88, वोदका के 67, वाइन के 216 औ ब्रांडी के 6 ब्रांड शामिल हैं।

*डिस्क्लेमर - विभिन्न मेडिकल रिसर्च के अनुसार शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में अब सिर्फ 3 दिन ही होगा ड्राई डे, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

Updated on:
8 Feb 2022, 1:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?