राष्ट्रीय

जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर ने दिए क्या-क्या तोहफे? नोरा फतेही से आज EOW करेगी पूछताछ

दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में लगातार पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से अहम पूछताछ के बाद अब एक और अभिनेत्री नोरा फतेही को समन जारी किया गया है। नोरा को सुकेश की ओर से जैकलीन को दिए तोहफों के बारे में सवाल किए जा सकते हैं।
2 min read
Delhi Police EOW Summon Nora Fatehi Related In Sukesh Case Ask About Jacqueline Fernandez Gifts
Delhi Police EOW Summon Nora Fatehi Related In Sukesh Case Ask About Jacqueline Fernandez Gifts

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में पूछताछ के लिए अब अभिनेत्री नोरा फतेही को तलब किया गया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें गुरुवार को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले बुधवार को आठ घंटों से ज्यादा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू इस दौरान नोरा से जैकलीन को मिले महंगे तोहफों को लेकर पूछताछ कर सकती है। दरअसल पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है।

पिंकी ईरानी से भी होगी पूछताछ
वहीं इस पूरे मामले की अहम कड़ी मानी जा रही पिंकी ईरानी से भी दिल्ली की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की ओर से गुरुवार को अहम पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि EOW नोरा और पिंकी को आसमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।

दरअसल अब तक पिंकी और नोरा के बयानों में विरोधाभास मिला है यानी दोनों के बयान अलग-अलग दिशा में जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस की कोशिश रहेगी कि दोनों को आमने सामने बैठाकर कुछ चीजों को साफ किया जा सके।

यह भी पढ़ें - सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में Jacqueline Fernandez को ED ने माना आरोपी, मांगा 'महंगे गिफ्ट्स' का पूरा ब्योरा

EoW के स्पेशल कमिश्ननर रविन्द्र यादव के मुताबिक, नोरा फतेही को गुरुवार को बुलाया गया है, चूंकि पिंकी ईरानी यहीं हैं, इसलिए हम दोनों से पूछताछ करना चाहते हैं। पुलिस का कहना है कि कई बातें हैं जिन्हें स्पष्ट करना जरूरी है।

EoW का आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में नोरा फतेही को BMW कार गिफ्ट की थी। जबकि नोरा ने इन आरोपों से इनकार किया है। नोरा के मुताबिक उन्हें ये काम सुकेश की पत्नी लीना मारिया ने चेन्नई में एक इवेंट में हिस्सा लेने के बदले में दी थी।

यह भी पढ़ें - मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी Jacqueline Fernandez ने पकड़ी धार्मिक राह!

Published on:
15 Sept 2022 08:31 am