1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी Jacqueline Fernandez ने पकड़ी धार्मिक राह! दिल्ली के गुरूजी की बनीं भक्त

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खबरों की माने तो एक्ट्रेस ने धार्मिक रास्ता पकड़ लिया है। हाल में उनको दिल्ली में निर्मल बाबा द्वारा बनाए गए शिव मंदिर में स्पॉट किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Aug 2022, 10:39 AM IST

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी Jacqueline Fernandez ने पकड़ी धार्मिक राह

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी Jacqueline Fernandez ने पकड़ी धार्मिक राह

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों से ज्यादा मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार ED के निशाने पर बनी हुई हैं। इतना ही हीं इस पूरे मामले में जैकलीन को ट्रोलर्स के साथ-साथ काफी नेगेटिविटी का सामना भी करना पड़ रहा है। दरअसल, जैकलीन का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है, जिसके बाद उनसे लगातार पूछ-ताछ की जा रही है। साथ ही ED की ओर से उनको इस मामले में आरोपी भी बनाया गया है, जिसके चलते एक्ट्रेस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाल में अधिकारियों ने जैकलीन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी अटैच किया था। हालांकि, इस पूरे मामले में जैकलीन ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि 'वो फिक्स्ड डिपॉजिट उन्होंने अपने कमाए पैसों से किया है'। इसी बीच खबर आ रही है कि इतनी परेशानियों का सामना करने के बाद जैकलीन अब धार्मिक रास्ते पर चल पड़ी है।

वो लगातार मुंबई से लेकर दिल्ली मंदिरों में जाकर भगवानों के दर्शन कर रही हैं। सामने आ रही खबरों की माने तो जैकलीन हाल में दिल्ली के गुरुजी निर्मल सिंह की फॉलोअर बन गई है। जैकलीन के अलावा भी निर्मल बाबा को कई बड़ी हस्तियां फॉलो करती हैं। इसके अलावा जैकलीन छतरपुर पहुंची थीं, जिसके बाद वो निर्मल बाबा द्वारा बनाए गए शिव मंदिर भी गई थीं।

यह भी पढ़ें:1 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंची KBC कंटेस्टेंट बोलीं - 'पति को कुछ नहीं दूंगी', सुनकर Amitabh Bachcha भी रह गए दंग


खबरों की माने तो इस मुश्किल की घड़ी में जैकलीन गुरुजी का नाम जपती रहती हैं। एक्ट्रेस ने उनका एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस पूरे दिन में एक बार गुरूजी का नाम जरूर जपती हैं। वहीं अगर उनसे जुड़े केस के बारे में बात करते तो, हाल में जैकलीन ने ED के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं खुद सुकेश द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की शिकार हूं, लेकिन मुझपर ही आरोप लगा दिए गए हैं'।

साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि 'सुकेश द्वारा किए गए फ्रॉड और इन आरोपों की वजह से उन्होंने जो खोया है इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता'। बता दें कि इस मामले में डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) को गवाह के तौर पर जोड़ा गया है, जिस पर जैकलीन ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि 'बाकी सेलेब्स और नोरा को भी सुकेश ने गिफ्ट्स देकर ठगा था, लेकिन उन्हें तो गवाह बना लिया गया तो मुझे आरोपी क्यों बनाया?' इससे साफ पता चलता है कि ईडी एजेंसी पक्षपात कर रही है।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल से भी करते हैं नफरत