1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल से भी करते हैं नफरत

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैटरीना और निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के बीच 36 का आंकड़ा है। ये है दोनों की नफरत का राज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 4:51 PM IST

Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा

Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल, इन खबरों पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कुछ दिनों पर एक्ट्रेस को उनके पति और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ एक नर्सिंग होम में स्पॉट किया था। इसके अलावा वो अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनको लेकर एक पुरानी खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कैटरीना के कई स्टार्स के साथ और फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। उन्हीं में से एक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी हुआ करते थे।

आज के समय में भी कैटरीना के साथ कई बड़े स्टार्स, निर्माता, प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने की इच्छा रखता है, लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था, जब महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म से रातों-रात बाहर कर दिया था, जिसके बाद दोनों की बीच नफरत देखने को मिली थी। कहा जाता है कि इंडस्ट्री के ये दो बड़े सितारे आज भी एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, बात ये थी कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बूम' से कैटरीना कैफ ने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में कैट के साथ गुलशन ग्रोवर, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने Kiara Advani से पूछा बेडरूम सीक्रेट, एक्ट्रेस बोलीं - 'मम्मी को पता...'


इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना को महेश भट्ट की फिल्म ‘साया’ का ऑफर मिला था, जिसको एक्ट्रेस ने एक्सेपट कर लिया था और फिल्म के लिए उनको साइन कर लिया गया था, लेकिन जब एक्ट्रेस की पहली डेब्यू रिलीज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और कैटरीना ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही थीं, जिसके चलते महेश भट्ट ने बिना बताए ही कैटरीना को अपनी फिल्म से बाहर कर दिया और उनकी जगह एक्ट्रेस तारा शर्मा को कास्ट कर लिया। इसके बाद जैसे ही कैट को ये खबर पता चली, वो बूरी तरह से टूट गई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को बहुत गु्स्सा भी आया था, लेकिन उस समय वो कुछ कर नहीं सकती थी, क्योंकि उस समय उनकी अपनी कोई खास पहचान नहीं थी।


ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद को शांत किया और खुद से यह कमिटमेंट किया कि अब वह इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस बनेगी। इसके बाद कैटरीना ने साल 2005 में फ़िल्म ‘सरकार’ से नाम और पहचान हासिल की, जिसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में भी काम किया। इस फिल्म के बाद से कैटरीना को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे और आज वो इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं अगर कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, वो जल्द ही 'फोन भूत' और सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर -3’ में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'कठपुतली' ने इस मामले में तोड़ दिए एक्टर की पिछली तीन फिल्मों के रिकॉर्ड!