1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akshay Kumar की ‘कठपुतली’ ने इस मामले में तोड़ दिए एक्टर की पिछली तीन फिल्मों के रिकॉर्ड!

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। वहीं अब वो जल्द ही 'कठपुतली' में नजर आने वाले हैं, लेकिन इस फिल्म ने उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले में ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप जानें?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 2:12 PM IST

Akshay Kumar की 'कठपुतली' ने इस मामले में तोड़ दिए एक्टर की पिछली तीन फिल्मों के रिकॉर्ड

Akshay Kumar की 'कठपुतली' ने इस मामले में तोड़ दिए एक्टर की पिछली तीन फिल्मों के रिकॉर्ड

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘रक्षा बंधन’ थी। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। तीनों फिल्में दर्शकों के बीच अपनी कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुईं, जिसके बाद अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) में नजर आने वाले हैं। अक्षय की ये फिल्म इसी साल 2 सिंतबर में रिलीज होगी, लेकिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

हाल में सामने आ रही खबरों की माने तो अक्षय की इस फिल्म ने उनकी पिछली फिल्मों का एक बड़ा ही खास रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिससे उन्हें काफी फायदा भी हुआ है। दरअसल, अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जिसके राइट्स को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए पेहल ही मेकर्स को भारी-भरकम डील ऑफर की गई थी। सामने आ रही खबरों की माने तो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इस फिल्म के राइट्स 125 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।

यह भी पढ़ें:Mahesh Babu या Prabhas नहीं! बल्कि इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं S S Rajamouli


रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल में कसौली जिले में की गई है। बता दें कि इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट बैनर तले किया गया है। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज़ किया गया था। अक्की की वो फिल्म भी हॉटस्टार पर ही रिलीज हुई थी। खबरों की माने तो उनकी इस फिल्म के राइट्स ओटीटी फ्लेफॉर्म ने करीबन 128 से 130 करोड़ रुपए में खरीदे थे। इसके बाद उनकी फिल्म 'अतरंगी रे' को भी ओटीटी पर रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं, मैं...', Shah Rukh khan के लिए Vijay Deverakonda ने कह दी ऐसी बात; फैंस हो सकते हैं खफा