1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahesh Babu या Prabhas नहीं! बल्कि इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं S S Rajamouli

साउथ इंडस्ट्री के सुपर डायरेक्टर एसएस राजामौली (S S Rajamouli) ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनके साथ आज के समय में कई स्टार्स काम करना चाहते हैं, लेकिक क्या आप जानते हैं कि निर्देशक भी इस सुपरस्टार के साथ काम करने का सपना देखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 1:19 PM IST

इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं S S Rajamouli

इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं S S Rajamouli

'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले साउथ इंडस्ट्री के सुपर डायरेक्टर एसएस राजामौली (S S Rajamouli) इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। फिल्म के स्टार्स और टीम के साथ उनकी कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क में भी लगे हुए हैं। राजामौली एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ-विदेशी स्टार्स भी काम करना चाहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजामौली भी एक बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने का सपना देखते हैं।

जी हां, ये बात एक दम सच है। फिलहाल, राजामौली जल्दी ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ अगली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। हाल में निर्देशक ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने काम और अपनी ख्वाइश को लेकर खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने उस सुपरस्टार का नाम भी बताया, जिनके साथ वो काम करने की इच्छा रखते हैं। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए कि निर्देशक राजामौली ने कहा कि 'वो तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारे रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ काम करना चाहते हैं'।

यह भी पढ़ें: 'तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं, मैं...', Shah Rukh khan के लिए Vijay Deverakonda ने कह दी ऐसी बात; फैंस हो सकते हैं खफा


निर्देशक राजामौली ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि 'वो तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को एक बार एक फिल्म में जरूर डायरेक्ट करना चाहेंगे'। राजामौली की इस बात को सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों के साथ काम करने वाली फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। रजनीकांत एक मास स्टार हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं दुनियाभर में हैं। लोग उनके डायलॉग्स और स्टाइल के दीवाने हैं। वो जिस फिल्म में नजर आते हैं वो हिट साबित हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' से Milind Soman का फर्स्ट लुक रिवील, फिल्म में भारत-पाक युद्ध में निभाएंगे ये किरदार