1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी’ से Milind Soman का फर्स्ट लुक रिवील, फिल्म में भारत-पाक युद्ध में निभाएंगे ये किरदार

इन दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म से लगातार स्टार्स के फर्स्ट लुक रिवील हो रहे हैं। वहीं फिल्म से मिलिंद सोमन (Milind Soman) का फर्स्ट लुक जारी हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 11:47 AM IST

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' से Milind Soman का फर्स्ट लुक रिवील

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' से Milind Soman का फर्स्ट लुक रिवील

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का काफी समय से कांग्रेस विवाद कर रही है। वहीं इस फिल्म से लगातार स्टार्स के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। वहीं हाल में मिलिंद सोमन (Milind Soman) का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, जिसको देखने के बाद आप एक्टर को पहचान नहीं पाएंगे। फिल्म में एक्टर बेहद ही अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। मिलिंद सोमन ने अपने फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। साथ ही कंगना ने भी उनके फर्स्ट लुक को शेयर किया है।

फिल्म में जहां कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के किरदार में नजर आएंगी। वहीं मिलिंद सोमन फिल्म में सैम मानेकशॉ (Sam Manekshaw) के किरदार में नजर आएंगे। मिलिंद सोमन ने अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा '#KanganaRanaut के निर्देशन में बनी #Emergency का हिस्सा बनने और #SamManekshaw की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। वो इंसान, जिसने अपनी बुद्धि और वीरता के साथ साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को जीत दिलाई'।

यह भी पढ़ें: 'घमंड तो भगवान को भी नहीं पसंद...', Vijay Deverakonda पर भड़के एक्टर ने Karan Johar को भी लगा दी लताड़


साथ ही उनके इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'गतिशील @milindrunning को #SamManekshaw के रूप में प्रस्तुत करते हुए, भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत की सीमाओं को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और जिनकी सेवा उनकी ईमानदारी के रूप में प्रतिष्ठित थी। #Emergency में एक आकर्षक, एक युद्ध नायक और एक दूरदर्शी नेता'। इस फिल्म को खुद कंगना रनौत डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि 'मेरे निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिला था'।


कंगना रनौत ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि 'तब से मैं एक फिल्म निर्देशित करने के बारे में सोच रही थी, लेकिन मेरे पास कई एक्टिंग असाइनमेंट पेंडिंग पड़े हुए थे। मुझे लगता है कि मैं लोगों की नब्ज पहचानती हूं। मुझे लगता है कि ऑडियंस को ऐसा कुछ चाहिए जो उन्हें मानसिक रूप से जागरुक कर सके।' बता दें कि फिल्म इमरजेंसी वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की कहानी को छुएगी। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगायी थी। ये फिल्म अगले साल 25 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:एक कुत्ते की वजह से शादी के 25 साल बाद तलाक ले रहे Sylvester Stallone-Jennifer Flavin!