1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘घमंड तो भगवान को भी नहीं पसंद…’, Vijay Deverakonda पर भड़के एक्टर ने Karan Johar को भी लगा दी लताड़

फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) की फिल्म ‘लाइगर’ कल रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म को लोगों को मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर ने विजय देवरकोंडा के एटीट्यूड को लेकर तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 26 Aug 2022, 10:55 AM IST

Vijay Deverakonda पर भड़के एक्टर ने Karan Johar को भी लगा दी लताड़

Vijay Deverakonda पर भड़के एक्टर ने Karan Johar को भी लगा दी लताड़

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) ने फिल्म 'लाइगर' से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) नजर आ रही हैं। दोनों की ये फिल्म कल यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिलहाल, फिल्म को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। इस फिल्म को निर्माता करण जौहर (Karan Joahr) के धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तक बनाया गया है। साउथ एक्टर काफी समय से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे थे। वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर भी बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है।

इसी बीच विजय देवरकोंडा की कई फोटो और वीडियो ऐसी भी वायरल हुईं, जिनमें लोगों ने उनके एटीट्यूड को लेकर बात की। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहे वाले कमाल आर. खान यानी केआरके (KRK) ने भी फिल्म के रिव्यू दिए हैं। साथ ही केआरके ने करण जौहर पर भी निशाना साधा। केआरके ने एक ट्विटर किया था, जिसमें उन्होंने फिल्म के कुछ रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था कि 'साउथ के क्रिटिक्स ने लाइगर को असहनीय सिरदर्द बताया है।

यह भी पढ़ें: एक कुत्ते की वजह से शादी के 25 साल बाद तलाक ले रहे Sylvester Stallone-Jennifer Flavin!


अब जब साउथ के क्रिटिक्स फिल्म के लिए ये कह रहे हैं तो अंदाजा लगाएं कि मुंबई के क्रिटिक्स क्या कहेंगे। करण जौहर और विजय देवरकोंडा को बधाई हो। भगवान को घमंड पसंद नहीं है!'। इसके अलावा भी केआरके ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'आमतौर पर करण जौहर अपनी फिल्में रिलीज के कुछ दिन पहले समोसा क्रिटिक्स को दिखाते हैं, लेकिन वो प्रेस को भी लाइगर नहीं दिखा रहे हैं। वो गुरुवार को फिल्म देखने के लिए क्रिटिक्स को फ्री टिकट दे रहे हैं। मतलब उन्हें भी बता है कि ये फिल्म बकवास है'।


वहीं केआरके के इन ट्वीट्स पर काफी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की, जिसके बाद केआरके ने अपने एक ट्वीट को डिलीट कर दिया। वहीं अगर 'लाइगर' के कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म का बजट 90 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म करीब 2 से 3 करोड़ का एडवांस कलेक्शन कर चुकी है और ओपनिंग 8 से 9 के आस पास की हो सकती है।

यह भी पढ़ें: फोटो में दिखने वाली ये लड़की आज है एक सुपरस्टार की पत्नी, खुद की फिल्में फ्लॉप होने के बाद बन गई थीं राइटर