1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंची KBC कंटेस्टेंट बोलीं – ‘पति को कुछ नहीं दूंगी’, सुनकर Amitabh Bachcha भी रह गए दंग

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के हाल के एपिसोड में कंटेस्टेंट डॉ. अनु 1 करोड़ रुपये के सावल तक पहुंच गई, जिसके बाद बिग बी ने उनसे पूछा पति को क्या देना चाहेंगी, जिसके जवाब में कंटेस्टेंट ने सबके सामने कुछ ऐसा कह दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Aug 2022, 9:57 AM IST

1 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंची KBC कंटेस्टेंट बोलीं - 'पति को कुछ नहीं दूंगी'

1 करोड़ रुपये के सवाल पर पहुंची KBC कंटेस्टेंट बोलीं - 'पति को कुछ नहीं दूंगी'

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) में इन दिनों काफी चर्चाओं में है। शो के इस सीजन को भी बाती सीजन्स की तरह दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। अब तक शो की हॉटसीट पर काफी सारे कंटेस्टेंट लाखों रुपये जीतकर अपने घर लेजा चुके हैं। हालांकि, अभी तक कोई कंटेस्टेंट लाख से ऊपर की राशि जीतने में नाकाम रहें, लेकिन हाल के एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठी जो शो की टॉप धनराशि 7.5 करोड़ रुपये तक अपनी पहुंच गईं।

हाल में सामने इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बिग बी के सामने हॉटसीट पर डॉ. अनु (Dr. Anu) नाम की एक महिला बैठी हैं, जो 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच जाती हैं. इस महिला कंटेस्टेंट ने 75 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब दिया।

जिसके बाद अमिताभ बच्चन उनके सामने 1 करोड़ का सवाल रखते हैं। साथ ही एक्टर महिला से पूछते हैं कि 'वो इतने पैसों में से पति को क्या गिफ्ट देंगी?', जिसके बाद महिला कुछ ऐसा जवाब देती हैं, जो बिग बी को भी हैरान कर देता है। अमिताभ के इस सवाल का जवाब देते हुए महिला कहती हैं कि 'कुछ भी नहीं'।

यह भी पढ़ें: Katrina Kaif और Mahesh Bhatt के बीच है छत्तीस का आंकड़ा, एक-दूसरे की शक्ल से भी करते हैं नफरत


इसके बाद महिला अमिताभ से शिकायत करती हैं कि 'आज तक उनके पति ने उन्हें कुछ भी गिफ्ट नहीं दिया, इसलिए वो भी उन्हें कुछ नहीं देंगी'। महिला की बात सुनने के बाद उनके पति हंसने लगते हैं और साथ ही वहां मौजूद सभी ऑडियन्स भी ठहाके मारके हंसने लगते हैं और आखिर में अमिताभ बच्चन की भी हंसी छूठ जाती है।

बता दें कि बेंगलुरु की स्किन स्पेसलिस्ट डॉ. अनु वर्गीस ने 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14' में हॉट सीट पर जगह बनाई और उनके पति दर्शकों के बीच बैठकर उनका हौसला बढ़ाते रहे। आने वाले समय में टीवी पर कुछ पुराने एपिसोड को दिखाया जा सकता है। इसके अलावा भी शो में कई कंटेस्टेंस अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने Kiara Advani से पूछा बेडरूम सीक्रेट, एक्ट्रेस बोलीं - 'मम्मी को पता...'