राष्ट्रीय

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस की FIR, ‘X’ से मांगा अकाउंट का पूरा ब्योरा

X post against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक X पोस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने X से पोस्ट हटाने, अकाउंट धारक की जानकारी और जांच से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।
2 min read
Jul 29, 2026
Delhi Police on PM Modi X post case.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo- ANI)

PM Modi X post case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पोस्ट प्रकाशित करने वाले 'X' अकाउंट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कंपनी से संपर्क किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने मांगी ये जानकारी

दिल्ली पुलिस ने 'X' से निम्न जानकारी और कार्रवाई की मांग की है-

  1. आरोपित पोस्ट या वीडियो को तत्काल प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा गया है।
  2. उस X अकाउंट धारक की पूरी पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे यह सामग्री पोस्ट की गई है। इसमें अकाउंट धारक का पूरा नाम, पता, संपर्क विवरण, ईमेल आईडी के साथ-साथ लॉगिन और लॉगआउट की तारीख और समय की जानकारी मांगी गई है।
  3. जांच में उपयोगी कोई भी अन्य प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
  4. आरोपित पोस्ट या वीडियो से संबंधित सभी विवरणों को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।
  5. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63(4) के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है।

CJP प्रोटेस्ट के दौरान की गई थी आपत्तिजनक पोस्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अलावा उन प्रदर्शनकारियों की भी पहचान शुरू कर दी है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरक्षाबलों के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट किए थे। हालांकि, अब तक कितने सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी किए गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर किए गए अधिकांश आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने करीब 500 सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित किया है, जिन पर विरोध प्रदर्शनों से जुड़े डीपफेक और एआई से तैयार किए गए कंटेंट साझा करने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इन्हें ब्लॉक करने की सिफारिश भेजी गई है।

Updated on:
29 Jul 2026 11:54 am
Published on:
29 Jul 2026 11:38 am
Also Read
View All
लड़ाई जारी रहेगी, BJP डरी हुई है- बंगाल में उपचुनाव से पहले कांग्रेस-MTMC ने भाजपा पर साधा निशाना

‘ट्रंप का अमेरिका भारतीयों के लिए होता जा रहा खतरनाक, पीएम मोदी क्यों हैं खामोश?’ पवन खेड़ा का केंद्र सरकार से सवाल

Tejashwi Yadav: ‘हमें बहुत शर्म आ रही है, लेकिन सरकार को कोई एहसास नहीं’, जमुई छेड़खानी मामले में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर उठाये सवाल

Maharashtra Murder: प्रेमिका ने की 70 साल के प्रेमी की हत्या, खेत में जलाया शव, डेढ़ महीने बाद DNA से खुला राज

जमुई छेड़खानी कांड पर तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में कोई महिला सुरक्षित नहीं, हमें भी बाहर निकलने पर डर लगता है