21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Murder: प्रेमिका ने की 70 साल के प्रेमी की हत्या, खेत में जलाया शव, डेढ़ महीने बाद DNA से खुला राज

Solapur Crime News: सोलापूर के पंढरपुर में महिला ने मामूली विवाद के बाद अपने 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या कर शव खेत में जला दिया। घटना के डेढ़ महीने बाद आई डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी वृद्धा को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
2 min read
Google source verification
Maharashtra Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

Pandharpur Murder Case: सोलापुर जिले के पंढरपुर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ढलती उम्र में हुए प्यार का अंजाम इतना भयानक होगा, ऐसा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मामूली विवाद के बाद एक 70 साल की वृद्धा ने अपने ही 70 वर्षीय प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं पुलिस से बचने और सबूत मिटाने के लिए उसने शव को खेत में ले जाकर जला दिया। वारदात के करीब डेढ़ महीने बाद आई डीएनए (DNA) रिपोर्ट से इस पूरे हत्याकांड का भंडाफोड़ हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग का नाम अंबादास खांडेकर (70 वर्ष) और आरोपी महिला का नाम मंगल होनमाने (70 वर्ष) है। अंबादास और मंगल के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। पंढरपुर तहसील के एक गांव में दोनों का मिलना-जुलना अक्सर होता रहता था, लेकिन 27 जुलाई को किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मंगल ने अंबादास पर हमला कर दिया और खेत में ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी और मौके से फरार हो गई। ऐसे में यह मामला सभी से छिपा रहा था।

ऐसे खुला वारदात का राज

घटना के कुछ दिनों बाद 2 अगस्त को स्थानीय ग्रामीणों को खेत में एक अधजला शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण उसकी पहचान करना मुमकिन नहीं था। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने जुटाए और उन्हें डीएनए (DNA) जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। लगभग डेढ़ महीने बाद जब डीएनए रिपोर्ट आई, तो साफ हो गया कि वह शव लापता चल रहे अंबादास खांडेकर का ही था। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और शक के आधार पर मंगल होनमाने को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी वृद्धा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 70 साल की उम्र में प्यार, फिर हत्या और शव जलाने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग