राष्ट्रीय

पूर्व प्रेमी ने फिर से संबंध बनाने का डाला दबाव, नहीं मानने पर महिला के 7 साल के बेटे को किया किडनैप

दिल्ली में एक महिला के पूर्व प्रेमी ने उस पर फिर से संबंध बनाने का दबाव बनाया और नहीं मानने पर उसके पांच साल के बेटे को किडनैप कर लिया। पुलिस ने पांच दिनों के अंदर बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

2 min read
Oct 04, 2025
7 साल के बच्चे का मां के पूर्व प्रेमी ने किया अपहरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक सनकी पूर्व प्रेमी ने एक महिला पर पहले उसके साथ फिर से संबंध बनाने का दबाव बनाया, लेकिन जब महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने महिला के 7 साल के मासूम बेटे को अगवा कर लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरु की और पांच दिनों के अंदर अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला। इसी के साथ पुलिस ने मुख्य आरोपी, महिला के पूर्व प्रेमी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

ये भी पढ़ें

पूर्व मंत्री की प्रॉपर्टी के पास नग्न अवस्था में मिली बच्ची की लाश, परिजनों ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

लिव इन के दौरान मारपीट करने के चलते अलग हुई महिला

पुलिस के अनुसार, महिला तलाक शुदा है और वह हरियाणा के हांसी में 24 वर्षीय अजय वर्मा के साथ लिव-इन में रहती थी। महिला के साथ उसका सात साल का बेटा भी रहता था जो उसकी पहली शादी से हुआ था। लेकिन लिव इन में आने के कुछ समय बाद वर्मा ने महिला को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था। वह उसका साथ हर दिन झगड़ा करता और मारपीट भी करता। आरोपी वर्मा की इनी हरकतों ने परेशान होकर महिला ने उसे छोड़ दिया और दिल्ली में अपने माता पिता के साथ रहने लगी।

महिला साथ आने को नहीं मानी तो बच्चे को किया किडनैप

इसके बाद वर्मा ने कई बार महिला को फिर से अपने साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की। लेकिन वर्मा के कई बार बोलने के बाद भी जब महिला उसके साथ वापस लिव इन में रहने को तैयार नहीं हुई तो उसने उसे मजबूर करने के लिए उसके बेटे को किडनैप करने की योजना बनाई। इसके बाद वर्मा ने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर पिछले रविवार, 28 सितंबर को महिला के बच्चे को किडनैप कर लिया। इसके बाद महिला ने विकासपुरी पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि उसका बच्चा स्कूल गया था लेकिन वह फिर घर नहीं लौटा।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरा

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे संदेह है कि वर्मा ने उसके बेटे का अपहरण किया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरु कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले, जिससे पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बचाया, आरोपियों को पकड़ा

आरोपी ने बताया कि वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क कर उसे बंदूक खरीदने को कहा था। इसके बाद पकड़े गए आरोपी से मिली अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने उस ठिकाने का पता लगाया जहां वर्मा बच्चे और अन्य दो आरोपियों के साथ छिपा था। पुलिस ने तुरंत उस जगह पर छापा मारा और आरोपियों को पकड़ कर बच्चे को उनके पास से सुरक्षित बचा लिया। पकड़े गए आरोपियों में वर्मा के अलावा, 18 वर्षीय अमित, 20 वर्षीय सचिन और 20 वर्षीय अजय शामिल है।

Published on:
04 Oct 2025 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर