राष्ट्रीय

दिल्ली में SIR के खिलाफ फिर विरोध शुरू, पुलिस ने कई प्रदर्शनकरियों को हिरासत में लिया

Delhi Protest: दिल्ली में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी दौरान चुनाव आयोग की ओर बढ़ते कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 4:35 PM IST
delhi portest news
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिय़ा गया। (फोटो-IANS)

Election Commission: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरिक्षण (SIR) के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को फिर से बहुत से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। एसआईआर के खिाफ एक मार्च मध्य दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्यालय की ओर बढ़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए।

इस प्रदर्शन में CPI(M) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात, 'ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन' (AIDWA) और 'ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन' (AIDSO) के सदस्य भी शामिल हुए।

चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध हो रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार क धरना, प्रदर्शन, विरोध मार्च को प्रतिबंधित किया गया है।

ECI मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश

इससे पहले CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CPI(M), ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन और ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के लोगों ने EC कार्यालय की ओर मार्च शुरू किया था। यह मार्च कालीबाड़ी मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग के चौराहे पर, गोल डाक खाना के पास से शुरू हुआ और ECI मुख्यालय की ओर बढ़ा। इस मार्च को 'पीपल अगेंस्ट SIR' नाम दिया गया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यालय पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया।

SIR के विरोध में सभी विपक्षी दल

एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली में इन दिनों लगातार विरोध किए जा रहे हैं। सभी विपक्षी दल अपने-अपने स्तर पर लगातार विरोध और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के कई दिनों तक प्रदर्शन किया। इसमें आकाशवाणी भवन, जंतर-मंतर और राजघाट पर किए गए प्रदर्शन शामिल हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी लगातार विरोध कर रही है।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर इस प्रदर्शन को होने से रोक दिया था।

Updated on:
23 Oct 2026, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गुजरात में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन, 10वीं-12वीं पास लोग चला रहे थे अवैध क्लिनिक, 17 गिरफ्तार

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

अभिजीत दीपके ने चीन और ट्रंप के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा, सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी उठाए सवाल

अमित शाह के बयान पर वेणुगोपाल का पलटवार: ‘बेबुनियाद दावों में जी रही BJP, क्या चुनाव आयोग के दम पर जीतने का घमंड है?’

हर दो साल में मौत की दस्तक! पहले मां, फिर पिता और भाई, अब जिगरी दोस्त के हमले में गई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की जान