राष्ट्रीय

दिल्ली के मुखर्जी नगर में नाबालिग ने दोस्त की चाकू मारकर की हत्या, बहन पर टिप्पणी बनी वजह

Delhi Stabbing Case: दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बहन पर टिप्पणी को लेकर वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi Stabbing Case: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। स्कूटी पर पीछे बैठे एक नाबालिग ने स्कूटी चला रहे अपने दोस्त पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार जिस पर हमला हुआ उसका नाम अमान है। हमला इतना अचानक था कि अमान कुछ समझ पाता, उससे पहले नाबालिग ने अमान पर कई बार चाकू से वार कर दिया। घायल हालत में उसने स्कूटी रोकी, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। उसके बाद अमान सड़क किनारे काफी देर तक मदद का इंतजार करते हुए तड़पता रहा।

ये भी पढ़ें

Delhi Drain Accident: खुली नाली में गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

इलाज के दौरान तोड़ा दम

कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अमान को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए और करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अमान पर करीब 6 बार चाकू से वार किए, जिससे उसका काफी खून बह गया और अंत में उसकी जान नहीं बच सकी।

मीट शॉप पर काम करता था अमान

जानकारी के अनुसार अमान अपने परिवार के साथ अशोक विहार के संगम पार्क इलाके में रहता था और बुराड़ी में एक मीट शॉप पर काम करता था। उसके परिवार वालों ने बताया कि वह रोज सुबह अपने उसी दोस्त के साथ काम पर जाता था, जिस पर अब हत्या का आरोप लगा है। परिवार इस घटना से पूरी तरह सदमे में है और उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि दोस्त ही जान का दुश्मन बन गया।

बहन पर कमेंट को लेकर आरोपी का दावा

पुलिस जांच में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि अमान उसकी बहन पर गलत टिप्पणी करता था, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी बात की जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें

वर्दी वाला ही बना लुटेरा! 50 लाख की लूट में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, दौसा से पकड़ा गया आरोपी
Also Read
View All