राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज भी तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में जारी झमाझम बारिश का दौर, सितंबर के पहले ही दिन टूटा था 19 साल का रिकॉर्ड, भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जल जमाव ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलDelhi Weather News Updates Today: दिल्ली में झमाझम बारिश से हुई दिन की
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2021, 8:45 AM IST
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) हल्का सर्द हो गया है। तीन दिन से लगातार बारिश ( Rain ) का दौर जारी है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भी सुबह से ही दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने राजधानी और आस-पास के इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दरअसल महीने के पहले ही दिन दिल्ली में बारिश ( Delhi Rain ) ने 19 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था। हालांकि तेज बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जल जमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

दिल्ली में बुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी झमाझम बारिश के साथ हुई है। कई इलाकों में जोरदार बारिश के बीच जल जमाव ने कई परेशानियां खड़ी कर दी हैं। बुधवार को मुनिरका से लेकर कई इलाकों में यातायात बाधित रहा।

दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बुधवार को सितंबर की पहली तारीख को ही दिल्ली में बारिश को लेकर 19 साल का रिकॉर्ड टूटा। 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

यह 19 साल में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1961 से 2021 तक 61 साल में यह पांचवीं बार है कि जब सितंबर में 21 घंटे में इतनी बारिश हुई।

सितंबर की 90 फीसदी बारिश एक दिन में
बता दें कि दिल्ली में सितंबर के महीने में आमतौर पर 125.1 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार सितंबर के पहले ही दिन में दिल्ली में 112.1 मिमी बारिश हो गई। यानी महीने भर की बारिश का 90 फीसदी एक ही दिन में दर्ज किया गया।

तापमान में आई गिरावट
राजधानी दिल्ली में हो रही झमाझम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़क गया।

बता दें कि अभी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी बढ़ा रही हैं इसीलिए यह बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों तक बारिश होती रहेगी लेकिन इसकी इंटेंसिटी में कमी आ सकती है। तीन चार और पांच तारीख को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि 6 सितंबर से एक बार फिर बारिश शुरू हो सकती है जो 10 सितंबर तक रुक-रुक कर होती रहेगी।

Published on: