राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज भी मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जल जमाव से बढ़ी परेशानी

Delhi Weather News Updates Today राजधानी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश, गुरुवार सुबह 8 बजे तक दर्ज की गई 117.1 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश, 25 से ज्यादा ट्रेनें भी प्रभावित
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 9:05 AM IST
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में जलजमाव ( Waterlogging ) के चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। खास तौर पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति ने लोगों की समस्या बढ़ा दी।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश का ये सिलसिला थम सकता है। हालांकि 6 सितंबर से एक बार फिर हल्की बारिश शुरू होने की संभावना बनी हुई है।

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार का आगाज भी जोरदार बारिश के साथ हुआ है। इस दौरान ना सिर्फ दिल्‍ली बल्कि उससे सटे इलाकों में भी अच्छी बारिश देखने को मिल रही है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। आईएमडी ने जारी किए गए अपने पूर्वानुमान में बताया है कि दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होगी। दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को सुबह साढे़ आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि 19 साल में सितंबर में हुई सर्वाधिक बारिश है।

जबकि दिल्ली में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ये भी रिकॉर्ड बारिश थी। दरअसल आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 13 सितंबर 2002 को 126.8 मिमी बारिश हुई थी।

अब तक इस महीने में सबसे अधिक 172.6 मिमी बारिश 16 सितंबर 1963 को दर्ज की गई थी।

25 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ना सिर्फ सड़कें बल्कि पटरी पर इसका असर देखने को मिला। भारी बारिश के चलते 25 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित बताई जा रही हैं।

वहीं बारिश के कारण लबालब हुईं सड़कों के कारण यातायात काफी प्रभावित हुआ। कई रिहायशी इलाकों में भी घुटनों तक पानी भर गया, इसके चलते आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। यही नहीं स्कूलों, बाजारों समेत कई जगहों पर जल जमाव ने दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तैयारियों को की पोल भी खोल दी।

Published on: