राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, सूरज की तपिश बढ़ा सकती है मुश्किल

Delhi Weather News Updates Today राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है, बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। मानसून भी दिल्ली से विदाई की तैयारी में है, हालांकि इस वर्ष मासनून की विदाई में विलंब हुआ है, आमतौर पर सितंबर की 25 तारीख से राजधानी से मानसून लौट जाता है।

2 min read
Oct 05, 2021
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) ने फिर करवट ले ली है। पिछले महीने अच्छी बारिश ( Rain ) के बावजूद दिल्लीवासियों के लिए इन दिनों बढ़े तापमान में मुश्किल बढ़ा रखी है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं।

हालांकि दिल्ली से अब तक मानसून ( Monsoon In Delhi ) ने बिदाई नहीं ली है। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन बाद हल्की बारिश हो सकती है। इस बार दिल्ली में मानसून की विदाई में विलंब हुआ है। आमतौर पर दिल्ली में 25 सितंबर को मानसून विदा ले लेता है, लेकिन इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी मानसून गतिविधियां देखने को मिली हैं।

चढ़ रहा पारा
अक्टूबर का महीना आने के बाद भी दिल्ली में सूरज की तपिश ने लोगों को राहत नहीं दी है। दिन में पारा चढ़ने से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं उमस से भी लोगों को काफी समस्या हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जाने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

सोमवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से ज्यादा है।

आईएमडी के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, लोगों को बढ़ते पारे के चलते गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम साफ रहेगा।

मंगलवार को भी तापमान में राहत नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी तापमान में खास राहत नहीं दिख रही है। 5 अक्टूबर को भी तापमान के पांच डिग्री तक ज्यादा बने रहने की संभावना है। न्यूतम 26 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

बता दें कि इस वर्ष सितंबर में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। इस बार 80 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में सिर्फ सितंबर के महीने में ही इस वर्ष 413.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि कुल 1180 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि 1933 के रिकॉर्ड से थोड़ा चूक गए वरना 77 वर्ष बाद बारिश का नया रिकॉर्ड बन जाता।

Published on:
05 Oct 2021 09:28 am
Also Read
View All