सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को भी सूरज के तेवर मुश्किल बढ़ा सकते हैं। दिन में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है, जबकि अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि 5 अक्टूबर मंगलवार को भी मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही रहेगा।