राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आईएमडी ने जारी किया ग्रीन अलर्ट, गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

Delhi Weather News Updates Today राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले चुका है, अब बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है, बारिश थमने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया
2 min read
• •
Oct 06, 2021
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। बीते कुछ दिनों से थमे झमाझम बारिश ( Rain ) के सिलसिले की वजह से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते तापमान ने ही दिन में लोगों के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने बुधवार के लिए ग्रीन अलर्ट ( Green Alert ) जारी किया है।

इसके तहत दिनभर मौसम का मिजाज साफ रहने के आसार हैं। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ मामूली बूंदा-बांदी हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जोरदार बारिश का सिलसिला अब थम चुका है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में हल्की बूंदा-बांदी के बीच पारा हाई हो रहा है। अक्टूबर के महीने में दिल्ली अच्छी खासी गर्मी और उमस पड़ रही है।

5 अक्टूबर रहा सबसे गर्म दिन

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पारा चढ़ा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अक्टूबर में सबसे अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। यानी फिलहाल राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बारिश को लेकर भी विभाग की ओर से ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। ग्रीन अलर्ट का मतलब होता है, मौसम का साफ रहना। ऐसे में कुछ स्थानों बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

मानसून की बात करें तो इसके विदा होने का वक्त आ गया है। दो से तीन दिन में दिल्ली से मानसून विदा हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाके बरवाला, आदमपुर, चरखी दादरी, सदलपुर में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है।

Published on:
06 Oct 2021 09:39 am
Also Read
View All
सरकारी कोठी को लेकर पंजाब में घमासान, हरसिमरत कौर बोलीं- पंजाब को लूट रहे दिल्ली वाले, न खजाना बचा न सीएम की कुर्सी

तमिलनाडु सरकार का यू-टर्न, कानून-व्यवस्था विभाग को RTI से बाहर रखने का आदेश कुछ घंटों में रद्द

दिल्ली में बीजेपी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में पीड़ित युवक का आया बयान, जानें क्या कहा?

Parvesh Verma Slapping Row : प्रवेश वर्मा पर थप्पड़ मारने के आरोप के बाद सौरभ भारद्वाज का हमला, बोले- दुनिया ने देखी उनकी कायरता

Hemp Smuggling: एमसीबी पुलिस ने पकड़ा 2 पिकअप में भरा 9.20 क्विंटल गांजा, कीमत है 4.59 करोड़, 2 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार