नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) ने फिर करवट ले ली है। पिछले महीने अच्छी बारिश ( Rain ) के बावजूद दिल्लीवासियों के लिए इन दिनों बढ़े तापमान में मुश्किल बढ़ा रखी है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं।