राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में शनिवार को भी रुक-रुक होगी बारिश, IMD ने जारी किया ग्रीन अलर्ट

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में सितंबर के महीने में अब तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा चुकी है, इस बार तय समय से आगे बढ़ सकता है मानसून

2 min read
Sep 18, 2021
Delhi Weather News Updates Today
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) का सिलसिला जारी है। मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बने रहने के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक शनिवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, कई इलाकों में रुक-रुक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

दरअसल शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में रुक-रुक कर अच्छी बारिश हुई है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। शनिवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है।

IMD ने शनिवार 18 सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

इसके साथ ही तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि येलो गंभीर मौसम का संकेत है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की मेहरबानी का कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही मौसमी घटनाएं रही हैं। बारिश का पहला दौर 16 से 22 और दूसरा 23 से 29 सितंबर के बीच बन रहा है। लेकिन अब इसके कुछ दिन आगे बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

इससे पहले 25 सितंबर तक मानसून की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। पहले स्पेल के दौरान उत्तर-पश्चिम अरब सागर से मानसून ट्रफ होकर गुजर रही है।

इस बार दिल्ली में बारिश का 57 साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। एक दिन पहले तक दिल्ली में इस मानसून में कुल 1170.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इससे पहले वर्ष 1964 में 1190.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली को केवल 20.2 मिमी बारिश की आवश्यकता है।

Published on:
18 Sept 2021 09:30 am
Also Read
View All
TMC Leader Arrest: साड़ियों के ढेर में छिपा था TMC नेता, चुनावी हिंसा और कमीशन के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

LPG Price Hike: ’12 साल में 530 रुपये की लूट, अब सड़क पर क्यों नहीं बैठते भाजपाई ? ‘ गैस महंगी होने पर मोदी सरकार पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे

Dogs Hostage Couple: अंबिकापुर में व्यवसायी दंपती को 2 कुत्तों ने डेढ़ घंटे तक दुकान में बनाए रखा बंधक, फिर ऐसे मिली मुक्ति, देखें Video

दिल्ली में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके का आया बयान, कहा- यह यहीं खत्म नहीं होता

‘राहुल गांधी की भाषा बोल रहे हैं’: रेवंत रेड्डी के ‘हिटलर से प्रेरणा’ वाले दावे पर भड़की भाजपा