30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा

Delhi Weather News Updates Today राजधानी दिल्ली में मेहरबान है मानसून, 1964 के बाद हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 17 Sep 2021, 9:33 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) का सिलसिला जारी है। सितंबर के महीने में मानसून राजधानी ( Monsoon In Delhi ) पर खासा मेहरबान नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिल्ली में भारी बारिश ( Delhi Rains ) के आसार बने हुए हैं।

राजधानी में लगातार हो रही बारिश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार तक दिल्ली में इस मानसून में कुल 1170.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो 1964 के बाद 57 साल में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: सरकार को घेरने वाले रिटायर्ड IAS पर कसा ED का शिकंजा, घर-दफ्तर में छापेमारी

राजधानी दिल्ली में अब तक की तीसरी बार सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग के मुताबिक 1964 में 1190.9 मिमी बारिश हुई थी। जबकि सितंबर 2021 में अब तक 1170.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और पिछले 57 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

गुरुवार तक सितंबर में दिल्ली में अब तक कुल 404.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले 1944 में 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है।

हालांकि इस बीच वर्ष 2019 में भी मानसून कुछ मेहरबान नजर आया था। इस अवधि में 404 मिमी बारिश हुई थी।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की वापसी तक यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक बरसात वाला मानसून साबित हो सकता है।

दरअसल दिल्ली में आमतौर पर मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पिछले साल 648.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। 1 जून से 15 सितंबर सामान्य रूप से 614.3 मिमी वर्षा होती है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Fire : मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां पहुंची

25 सितंबर तक जारी रहेगा सिलसिला
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला 25 सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद मानसून दिल्ली से वापसी कर सकता है। मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, 23-24 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। ऐसे में दिल्ली अपना दूसरा सबसे अधिक बारिश वाले मानसून का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
बता दें कि पिछले दो दशकों में यह केवल तीसरी बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है। 2010 में मानसून के मौसम में 1031.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।