31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: सरकार को घेरने वाले रिटायर्ड IAS पर कसा ED का शिकंजा, घर-दफ्तर में छापेमारी

Delhi केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय की पूर्व IAS हर्ष मंदार के घर और दफ्तार पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Sep 2021, 3:10 PM IST

Retired IAS Harsh Mander

Retired IAS Harsh Mander

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi ) से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार को घेरने वालों में रिटायर्ड IAS अधिकारी हर्ष मंदर की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। हर्ष मंदर पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसा है। ईडी हर्ष गुरुवार को मंदर के घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी नई दिल्ली स्थित उनके घर, दफ्तर और उनके एनजीओ पर चल रही है। ईडी ने दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Fire : मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां पहुंची

हर्ष मंदर इस वक्त भारत में नहीं है। वह अपनी पत्नी के साथ गुरुवार सुबह ही एक फेलोशिप प्रोग्राम के लिए जर्मनी रवाना हो चुके हैं। लेकिन उनके जान के बाद तुरंत बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने उनके घर और दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।

ED ने हर्ष मंदर की ओर से चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम ( NGO ) पर भी छापेमारी की है। दरअसल इसी वर्ष जुलाई के महीने में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ( NCPCR ) ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की थी कि हर्ष मंदर से जुड़े दो चिल्ड्रेन होम पर कार्रवाई की जाए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हर्ष
रिटारर्ड आईएएस हर्ष मंदर पिछले लंबे समय से बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधते रहे हैं।

उन्हें कई बार विरोध प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया है। यही नहीं दिल्ली में हुई हिंसा की चार्जशीट में भी हर्ष मंदर का नाम है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: तेज हवाओं के साथ दिल्ली में दो भारी बारिश के आसार, Yellow Alert जारी

CAA के खिलाफ लोगों को उकसाने का आरोप
हर्ष मंदर पर तब आरोप लगा था कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया।

इसके अलावा न्यायपालिका के बारे में अवमानना भरी बातें कहने का भी आरोप उन पर लग चुका है। मंदर पर आरोप है कि सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए साथ ही दिल्ली हिंसा की साजिश रची थी।