31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: तेज हवाओं के साथ दिल्ली में दो भारी बारिश के आसार, Yellow Alert जारी

Delhi Weather News Updates Today IMD के मुताबिक दिल्ली अच्छी बारिश के साथ तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Sep 2021, 9:33 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में मानसून जबरदस्त मेहरबान चल रहा है। पिछले दो हफ्तों में राजधानी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने एक बार फिर दो दिन के लिए दिल्ली में अच्छी बारिश का संभावना जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में जोरदार बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार की शुरुआत ही राजधानी में बारिश के साथ हुई है, माना जा रहा है कि दिनभर अच्छी बारिश राजधानीवासियों को भिगो देगी।

हालांकि बारिश के साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति परेशानी का कारण बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः Delhi: राजधानी में 16 सितंबर से सार्वजनिक मेलों, प्रदर्शनियों को मिली मंजूरी, DDMA ने जारी किया आदेश

येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शुरुआत बारिश (Rain) के साथ हुई है। इस दौरान दिल्‍ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश तो कुछ जगह बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, IMD ने दिल्ली में अच्छी बारिश का अनुमान जाहिर करते हुए येलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया है।

चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ जोरदार बारिश की संभावना जताई है।

5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
यही नहीं, लगातार बारिश होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही बारिश होने के कारण तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ेंः Firecracker Ban In Delhi: दिल्ली में इस साल भी नहीं बिकेंगे पटाखे, सरकार ने खरीदने-बेचने और स्टोर करने पर लगाई रोक

दिल्ली बारिश को लेकर एक बार फिर पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। शुक्रवार के लिए बारिश को लेकर यही स्थिति रहेगी, नतीजतन शुक्रवार तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

अब तक दिल्ली में कुल 1146.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो पिछले 46 वर्षों में सबसे अधिक है। वर्ष 1975 में दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 1155 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय