30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: CBI बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, पूरे स्टाफ को बाहर निकाला गया

Delhi राजधानी के लोधी रोड स्थिति सीजीओ कॉम्प्लेक्स में CBI की बिल्डिंग में लगी आग, अधिकारियों और कर्मचारियों समेत सभी स्टाफ को बाहर निकाला गया, जुलाई के महीने में भी बेसमेंट में लग चुकी है आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 17 Sep 2021, 4:21 PM IST

690.jpg

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लोधी रोड इलाके में स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बिल्डिंग में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये आग बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी है। आग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है।

आनन-फानन में इमारत से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। आग को काबू में करने का काम जारी है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Fire : मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां पहुंची

राजधानी दिल्ली में इन दिनों आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक बार फिर शुक्रवार को दिल्ली में आग लगने के बाद बड़ा हादसा होने से टल गया है। दरअसल लोधी रोड स्थिति सीजीओ कॉम्फ्लेक्स में सीबीआई की बिल्डिंग में आग लग गई।

बेसमेंट आग लगने के खबर जैसे फैली पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। जिसे जैसे मौका मिला, तुरंत इमारत से बाहर निकलने लगा। हालांकि समय रहते सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है।

वहीं दमकल की 8 गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

दफ्तर में होते हैं बेहत जरूरी डॉक्यूमेंट्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकल विभाग को दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर सीबीआई बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

बता दें कि सीबीआई के दफ्तर खास तौर पर हेडक्वार्टर में आग लगने की घटना काफी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि ऑफिस में कई केसों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद रहते हैं। ऐसे में यहां आग लगने की घटना काफी बड़ी हो जाती है।

यह भी पढ़ेँः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, जानिए कब मेहरबान रहेंगे बदरा

पहले भी लग चुकी है आग
ये पहली बार नहीं जब सीबीआई के ऑफिस में इस तरह आग लगी है। इससे पहले भी इसी वर्ष जुलाई के महीने में सीबीआई की इमारत में बेसमेंट में ही आग लगने की घटना सामने आई थी। इस दौरान आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया गया था।

गनीमत यह रही थी कि उस दौरान किसी भी जान माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई थी। बता दें कि सीबीआई दफ्तर के बेसमेंट में ट्रांसफॉर्मर और एसी समेत बिजली से जुड़े उपकरण रखे होते हैं।