राष्ट्रीय

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में लुढ़का पारा, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर

Delhi Weather News Updates Today पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी का मैदानी इलाकों में दिखने लगा असर, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है, गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहने का अनुमान है

2 min read
Oct 28, 2021
Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) अब धीरे-धीरे सर्द हो रहा है। दरअसल पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) और बारिश ( Rain ) ने मैदानी इलाकों पर सीधा असर डाला है। खास तौर पर राजधानी दिल्ली में इसका खासा प्रभाव देखने को मिला है। यहां तापमान में खासी कमी देखने को मिली है।

हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बढ़ती ठंड का ही असर है कि लोगों ने कंबल, रजाई, स्वेटर और जैकट निकाल लिए है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी हवा के साथ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली में ठंडक बढ़ा दी है। राजधानी के वातावरण में आए इस बदलाव के चलते ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह लोगों को खासी ठंड का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो मॉर्निंग वॉक पर जाने से या तो परहेज किया और जो निकले भी वो ठंड के इंतजाम यानी गर्म कपड़ों के साथ। गुरुवार के मौसम की बात करें तो दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

15 डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की ठंडक दिल्ली में लगातार ठंड बढ़ा रही है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे आ गया है। बुधवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। ठंड में इजाफे का दौर यूं ही जारी रहने की संभावना है।बुधवार सुबह दिल्ली में इस सीजन में पहली बार अच्छी ठंडक का एहसास हुआ।

6 डिग्री तक गिरेगा पारा
दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर गुरुवार की सुबह के समय हल्की धुंध भी नजर आई। गुरुवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यानी न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो ठंड का बढ़ना जारी रहेगा, ऐसे में लोग ठंड के प्रति लापरवाही दिखाने से बचें। गर्म कपड़े पहनें ताकि बदलते मौसम का शिकार ना हों।

Published on:
28 Oct 2021 10:27 am
Also Read
View All