राष्ट्रीय

दिल्ली उपराज्यपाल ने आप सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज, वीकेंड कर्फ्यू हाटने और प्रतिबंधों में ढील से इनकार

दिल्ली में शुक्रवार रात 10 से बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक लगातार 55 घंटे तक लगने वाला वीकेंड कर्फ्यू हटाने को लेकर मुख्यमंत्री अवरिंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक प्रस्ताव भेजा। इस प्रस्ताव में कर्फ्यू हाटने के पीछे कोविड मामलों में आ रही कमी को मुख्य वजह बताया। अब सीएम के इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने ठुकरा दिया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2022, 3:18 PM IST
Delhi Weekend Curfew Will Stay Says LG Anil Baijal
Delhi Weekend Curfew Will Stay Says LG Anil Baijal

दिल्ली में लागू 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल खत्म नहीं होगा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कई तरह के अन्य प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा था, लेकिन एलजी ने इससे इनकार कर दिया है। हालांकि, एलजी ने सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव में से कुछ बातों को मान लिया है। इसके तहत निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी काम कर सकेंगे। ऐसे में सोमवार से दिल्ली के सरकारी और निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खुलेंगे। लेकिन वीकेंड कर्फ्यू में फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए केसों की रफ्तार कम होने के चलते सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से वीकेंड कर्फ्यू को खत्म करने का प्रस्ताव उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया था। इस प्रस्ताव में कोरोना के काबू मं होने का हवाला दिया गया था। हालांकि एलजी अनिल बैजल ने सीएम के इस फैसले को ठुकरा दिया है।

यह भी पढ़ें - वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला, CM अरविन्द केजरीवाल ने एलजी को भेजा प्रस्ताव


एलजी ने दिया ये तर्क

एलजी अभी वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अभी रुकने को कहा है। उनका कहना है कि नए केसों की रफ्तार जब तक नियंत्रित नहीं हो जाती है, तब तक पाबंदियों को जारी रखना सही रहेगा।

बाजारों में भी ऑड-ईवन फॉर्मूला रहेगा लागू

सीएम केजरीवाल की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में सभी बाजारों को खोलने की बात भी कही गई थी। इसे भी एलजी ने फिलहाल मानने से मना कर दिया है। उपराज्यपाल ने कहा है कि वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ बाजारों को खोलने के संबंध में यथास्थिति बनाए रखी जाए। कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में और सुधार होने पर इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। तब तक बाजारों में ऑड-ईवन का फॉर्मूला लागू रहेगा।

दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ

हालांकि इस बीच एलजी बैजल ने सरकार के उस प्रस्ताव का मान लिया है जिसमें निजी दफ्तरों में स्टाफ को आने की अनुमति मांगी गई थी। इसके तहत अब निजी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आ सकेंगे। ये फैसला सोमवार 24 जनवरी से लागू होगा।

क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा है कि दिल्ली में कोरोना के मामले एक सप्ताह से कम हो रहे हैं। इस दौरान अब तक 50 फीसद मामले कम हो चुके हैं। ऐसे में राजधानी में कोरोना के मामले चरम पर पहुंचने के बाद घटकर आधे रह गए हैं, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। यही वजह है कि सावधानी और सतर्कता रखना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में दो दिन के लिए लग गया कर्फ्यू, जानिए किनको मिली छूट और किन पर पाबंदियां

सीएम ने भेजे थे ये 3 प्रमुख प्रस्ताव


- दिल्ली से हटे वीकेंड कर्फ्यू
- दुकान खोलने की ऑड-इवेन व्यवस्था खत्म हो
- निजी दफ्तर भी 50 फीसदी कर्मचारियों की क्षमता के साथ खुलें

Updated on:
21 Jan 2022, 3:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मोबाइल ग्राहकों के लिए TRAI के नए शिकायत नियम, जानिए 24 घंटे की सुविधा से लेकर जुर्माने तक की पूरी जानकारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान