2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में घटते कोरोना मामलों के बीच वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला, CM अरविन्द केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजा पत्र

दिल्ली में कोरोना के मामलों आई गिरावट के बाद दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये प्रस्ताव अब उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 21 Jan 2022, 11:49 AM IST

Arvind Kejriwal Charanjit Singh Channi

Delhi CM Arvind Kejriwal

कोरोना की महामारी के कारण दिल्ली में लगे वीकेंड कर्फ्यू से अब दिल्लीवासियों को राहत मिलने वाली है। दिल्ली सरकार इसे खत्म करने पर विचार कर रही है। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक प्रस्ताव भी भेजा है। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद से दिल्ली में नए नियम लागू हो सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 जनवरी से वीकेंड कर्फ्यू लागू कर दिया था।


।

कोरोना मामलों में गिरावट के बाद लिया निर्णय

दिल्ली में कोरोना के मामलों आई गिरावट के बाद दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये प्रस्ताव अब उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेजा गया है।

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 12 हजार 306 नए मामले कोरोना के दर्ज किये गए थे जिसमें 43 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, संक्रमण दर भी अब घटकर 21.48 हो गया है। वहीं, शुक्रवार को 24,383, शनिवार को 20,718, रविवार को 18,286, सोमवार को 12,527 नए मामले दर्ज किये गए थे। मंगलवार और बुधवार को भी कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़े - क्या आप जानते हैं कोरोना काल की सबसे हिट दवा कौनसी है और यह कैसे काम करती है

वीकेंड कर्फ्यू हटने से क्या होंगे नए नियम?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुकानों पर लागू ऑड-ईवन सिस्टम को भी हटाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा निजी ऑफिस को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की सहमति दी गई है। शनिवार और रविवार को गैर जरूरी सामान की दुकाने बंद रहेंगी। इसके साथ ही कई प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।

बता दें कि वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने के लिए कई व्यापारियों विरोध किया था जिसके बाद इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े - कोरोना ने तोड़ा 8 महीने का रिकॉर्ड; 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय