2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona cases in India: कोरोना ने तोड़ा 8 महीने का रिकॉर्ड; 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस, मौत का आंकड़ा 450 के पार

भारत में पिछले 24 घंटे में 317,532 नए केस दर्ज किए गए और ये एक हफ्ते पहले की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। बुधवार को 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले दर्ज किए गए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 20 Jan 2022, 10:01 AM IST

Corona XE variant 2 nd case found in Mumbai

Corona XE variant 2 nd case found in Mumbai

कोरोना के मामलों में आई गति थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन नए रिकार्ड बन रहे हैं। शनिवार, रविवार और सोमवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी राहत के बाद फिर से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामले 3 लाख के पार चले गए, वहीं, मौतों का आंकड़ा 450 के पार रहा। कुछ राज्यों का डाटा अभी भी आना बाकी है फिर भी कोरोना के मामले 3 लाख के मार्क को पार कर गया है। पिछली बार 8 महीने पहले 15 मई 2021 को 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। केरल, महाराष्ट्र, असम और कर्नाटक जैसे राज्यों का हाल काफी चिंताजनक है।

कुल संक्रमितों की संख्या 3.8 करोड़

भारत में पिछले 24 घंटे में 317,532 नए केस दर्ज किए गए और ये एक हफ्ते पहले की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। बुधवार को 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3.8 करोड़ हो गई है और कुल सक्रिय मामले 18.9 का आंकड़ा पार कर गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 491 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,23,990 लोग ठीक हुए हैं। भारत ने पिछली बार 15 मई (3,11,077) को 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे।

केरल में व्यापक है कोरोना का प्रभाव

देशभर में एक दिन में पॉजिटिविटी रेट 16.41 फीसदी रही। ओमीक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 9,287 हो गई है। केरल में पॉजिटिविटी रेट 37.17% दर्ज की गयी है। यहां एक दिन में 49 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक दिन में 34,199 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में कुल सक्रिय मामले 1,68,383 हो चुके हैं। वहीं, कुल मरने वालों की संख्‍या 51 हजार हो गई है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में 40 हजार के पार

महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना के आंकड़ों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। महाराष्ट्र में 43,697 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कल की तुलना में 10 फीसदी अधिक हैं। अकेले मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,032 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, कर्नाटक में भी 40 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।

अन्य राज्यों का हाल

असम में 8339 नए केस दर्ज किए गए हैं, 15 लोगों की मौत हुई है। कुल मामले बढ़कर 6,70,128 हो गये हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 13,785 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं, 35 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,447 नए मामले और और 38 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू कश्मीर में 5,818 नए मामले और 4 लोगों की मौत हुई है।
गोवा में 3,936 नए मामले और 7 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े - देश में घट रहे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आए 2.38 लाख केस

दूसरी लहर से भी अधिक तेजी से फैल रहा संक्रमण

बता दें कि 3 लाख के आँकड़े को पार करने में तीसरी लहर में केवल 23 दिन लगे हैं जबकि दूसरी लहर में 60 दिनों का समय लगा था। वैश्विक स्तर पर, भारत अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

यह भी पढ़े - क्या आप जानते हैं कोरोना काल की सबसे हिट दवा कौनसी है और यह कैसे काम करती है

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय