राष्ट्रीय

Dengue Cases in Dehli: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में डेंगू का खतरा, तीन साल बाद सबसे ज्यादा केस आए सामने

Dengue Cases in Dehli 2018 के बाद दिल्ली मे बढ़े डेंगू के मामले, सिर्फ अगस्त के महीने में सामने आए 72 केस
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2021, 3:22 PM IST
Dengue Cases in Delhi
Dengue Cases in Delhi

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी से जंग के बीच राजधानी दिल्ली में एक और मुसीबात पैर पसार रही है। ये मुसीबत है डेंगू। दिल्ली में डेंगू ( Dengue Case in Dehli )के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते तीन वर्षों में सबसे ज्यादा मामले इस साल डेंगू के देखने को मिले हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल जनवरी 2021 से लेकर अब तक कुल 124 डेंगू के मामले सामने आए हैं, जो 2018 के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सिर्फ अगस्त में आए 72 केस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू (Dengue) तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली के लोग तेजी से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। अब तक दिल्ली में डेंगू के कुल 124 मामले सामने आए हैं, इनमें से 72 मामले अकेले अगस्त में आए हैं।

निगम की रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि एक जनवरी 2021 से लेकर 4 सितंबर तक राजधानी में कुल 124 डेंगू के मामले मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 के बाद इस साल सर्वाधिक लोग डेंगू की चपेट में आए हैं।
दरअसल 2018 में डेंगू के कुल 137 केस सामने आए थे।

जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं। ये आंकड़े डराने वाले हैं। इन सबके बीच एक राहत की खबर ये है कि अब तक डेंगू के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

ये है डेंगू बढ़ने का बड़ा कारण
जानकारों की मानें तो दिल्ली में पिछले महीने करीब 3-4 बार मूसलाधार बारिश हुई। इस जोरदार बारिश के चलते सिविक एजेंसियां लाख कोशिशों के बावजूद बरसाती पानी की निकासी कराने में असफल रहीं। ऐसे में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन गई।

जल जमाव की स्थिति में ही डेंगू के मच्छर पनपते हैं। मच्छरों के लार्वा साफ व स्थिर पानी में तेजी से पनपता है। जमा हुआ बरसाती पानी डेंगू जनित मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल है। इसका नतीजा अब दिल्लीवासियों के सामने है। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Meta ने इंस्टाग्राम से तीन दिन में हटाई दो वीडियो, चुनाव आयोग और SIR से जुड़ा था कंटेंट, कानूनी वजह भी नहीं बताई

Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

दूध 8 रुपये महंगा करने के फैसले पर सीएम डीके शिवकुमार ने दिया बयान, बोले-पड़ोसी राज्यों में दूध की कीमतें और ज्यादा हैं

तमिलनाडु में 17 कैदियों के फरार होने के बाद बड़ा एक्शन, जेल महानिदेशक संदीप राय राठौड़ का तबादला

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे