29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार, पूरे हफ्ते जारी रहेगा सिलसिला

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में बारिश के बाद गिरा पारा, मंगलवार को अधिकतम 33 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 7 Sep 2021, 9:25 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) एक बार फिर सुहाना हो गया है। सोमवार के बाद मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश ( Delhi Rains ) के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक दिनभर मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 6.2 मिमि बारिश दर्ज की गई है। बारिश के इस दौर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसने राजधानीवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में इस हफ्ते भी मेहरबान रहेगा Monsoon, 9 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकमत तापमान 33 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। यानी मंगलवार को भी राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

बता दें कि सोमवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

सप्ताहभर बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली में रुक-रुक बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले पांच छह दिन तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक के लिए के ग्रीन और यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

टूट सकता है रिकॉर्ड
मौसम वैज्ञानियों की मानें तो दिल्ली में सितंबर के महीने में अच्छी बारिश हो रही है। यही सिलसिला जारी रहने की अभी कुछ दिन और उम्मीद है, ऐसे में दिल्ली में बारिश के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। बता दें कि सितंबर के पहले ही दिन राजधानी में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई थी। इस दौरान दिल्ली में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का 19 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा था।

यह भी पढ़ेंः Delhi: आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क, बढ़ाई गई सुरक्षा

सोमवार को भी राजधानी में मिलाजुला मौसम रहा। कई बार बादल छाए और कहीं कहीं बरसे भी। हवा में नमी का स्तर 57 से 92 फीसद रहा। जहां तक बारिश का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग पर 6.2 मिमी, पीतमपुरा में 1.0 मिमी और पूसा में 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।