29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में इस हफ्ते भी मेहरबान रहेगा Monsoon, 9 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार

Delhi Weather News Updates Today दिल्ली में इस हफ्ते भी सक्रिय रहेगा मानसून, IMD ने सोमवार के लिए जारी किया ग्रीन अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Sep 2021, 9:40 AM IST

delhi weather news updates today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) का इंतजार कर रहे लोगों को पिछले कुछ दिनों से बड़ी राहत मिली है। बीते पूरे हफ्ते मानसून दिल्ली पर मेहरबान रहा। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो इस हफ्ते भी मानसून राजधानी पर मेहरबान ही रहेगा। खास तौर पर 9 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं।

सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट ( Green Alert ) जारी किया है। यानी सप्ताह की शुरुआत में ही दिल्ली को हल्की बारिश ( Delhi Rains ) देखने को मिल सकती है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, उमस ने थोड़ा परेशान किया।

यह भी पढ़ेंः Delhi Crime: विदेशी बैंकों को 10वीं पास एक शख्स ने लगाया लाखों का चूना, तरीका जानकर आप रह जाएंगे दंग

शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं उमस भरी गर्मी लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी।

आईएमडी के मुताबिक मानसून पूरे सप्ताह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सक्रिय रहेगा। रोजाना बादल छाए ही रहेंगे, कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश से दिल्लीवासियों का सामना होगा।

इस दौरान गर्मी के तेवर भी थोड़ा नरम रह सकते हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के करीब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से सोमवार और बुधवार के लिए ग्रीन जबकि अन्य दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान की बात करें तो रविवार सुबह धूप निकलने के बाद करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों ने डेरा डाला और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाके बिल्कुल सूखे रहे।
इस दौरान पालम में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 3.1 मिमी, पीतमपुरा में सबसे अधिक 24.0 मिमी और रिज केंद्र में 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

9 सितंबर तक अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।
वहीं प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB ) की ओर से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कहीं संतोषजने तो कहीं मध्यम श्रेणी में हवा दर्ज की गई।
सफर इंडिया के मुताबिक बारिश का दौर जारी रहने से फिलहाल वायु प्रदूषण में अधिक बदलाव की संभावना भी नहीं है।