राष्ट्रीय

‘हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है…’: H1 B वीजा और अमेरिकी टैरिफ के बीच PM मोदी की बड़ी टिप्पणी

गुजरात के भावनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कोई हमारा बड़ा दुश्मन नहीं है। अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वह है दूसरे देश पर हमारी निर्भरता।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2025, 4:37 PM IST
Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo-ANI)

PM Modi In Gujarat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को एक के बाद एक झटका दे रहा है। टैरिफ का मामला अभी शांत नहीं हुआ और ट्रंप ने H1 B वीजा का बम फोड़ दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत कंपनियों को प्रत्येक एच-1बी वर्कर वीजा के लिए सालाना 1,00,000 डॉलर का भुगतान करना होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत में आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में सरकार के प्रयासों और भारत की क्षमता पर भी प्रकाश डाला।

'दूसरे देशों पर निर्भरता ही असली दुश्मन'

भारत के आत्मनिर्भर बनने की जरूरत पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का असली दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है। मोदी ने कहा कि दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा असली दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता ही है। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन, निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा।

आत्मनिर्भरता के महत्व पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी निर्भरता जितनी ज्यादा होगी, देश की विफलता उतनी ही ज्यादा होगी। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर बनना जरूरी है, खासकर दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में, आत्मनिर्भर बनना ही होगा।

'एक राष्ट्र, एक दस्तावेज'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय बंदरगाहों के दस्तावेजीकरण से संबंधित सुधार भी लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भारतीय बंदरगाहों के लिए नए सुधार करने जा रहे हैं। एक राष्ट्र, एक दस्तावेज और 'एक राष्ट्र, एक बंदरगाह प्रक्रिया' से व्यापार आसान होगा।

'चिप्स से जहाज तक'

भारत में बनने वाले विविध उत्पादों के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, चिप्स से लेकर जहाज तक हमें सब कुछ बनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भरता ज़रूरी है, खासकर दुनिया की सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश में। उन्होंने कहा, भारत की सभी समस्याओं का एक ही इलाज है और वह है आत्मनिर्भरता।

Updated on:
20 Sep 2025, 4:37 PM IST
Published on: