राष्ट्रीय

Presidential Elections 2022: द्रौपदी मुर्मू को मिले 64% मत, यशवंत सिन्हा का 3 राज्यों में नहीं खुला खाता, जानिए किस राज्य से किसे मिले कितने मत?

Presidential Election: एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। काउटिंग के तीसरे राउंड में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मत हासिल कर लिए। उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया है। देश के अधिकांश बड़े नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी।  

4 min read
Droupadi Murmu won Presidential Elections know state wise Result

Presidential Elections 2022: राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ द्रौपदी मुर्मू ने नया इतिहास रच दिया है। वो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनीं। वहीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी। ओडिशा के सामान्य परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने कड़े संघर्ष के बाद देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त किया है। उनकी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का दौर चल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें देश-विदेश से बधाई मिल रही है।

18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की वोटिंग गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद भवन में शुरू हुई। काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को थर्ड राउंड में ही हरा दिया। जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू को देश के अधिकांश बड़े नेताओं ने बधाई दी है।

तीसरे चरण की गिनती के दौरान मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट मिल गए। तीसरे चरण में द्रौपदी मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू जीत गई। अब से थोड़ी देर पहले चुनाव अधिकारी ने द्रौपदी मुर्मू को जीत का सर्टिफिकेट दिया।

बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई-
चुनाव में जीत हासिल करने के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य उनके घर तक पहुंचे। सभी नेताओं ने उनसे मिलकर जीत की बधाई दी।

साथ ही सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके संघर्ष को याद किया। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने एक पार्षद राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जहां से वो देश से सर्वोच्च पद पर पहुंची।

राहुल गांधी, ममता बनर्जी सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने भी दी बधाई-
देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा कि मैं माननीय राष्ट्रपति निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देना चाहती हूं। हमारे संविधान के आदर्शों की रक्षा करने और हमारे लोकतंत्र के संरक्षक होने के नाते देश ईमानदारी से आपको देश के प्रमुख के रूप में देखेगा, खासकर जब राष्ट्र इतने सारे मतभेदों से त्रस्त है।

इन नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई-
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती, सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

द्रौपदी मुर्मू को मिले कुल 64 फीसदी वोट-
द्रौपदी मुर्मू की जीत का आधिकारिक ऐलान करते हुए राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग अफसर और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले। कुल 53 अवैध वोट थे। द्रौपदी मुर्मू को 2824 वोट मिले जिनका मूल्य 6,76,803 था और यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 था। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उन्हें जीत का प्रमाम पत्र सौंपा।

तीन राज्यों में विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का नहीं खुला खाता-
राष्ट्रपति चुनाव के दोनों प्रमुख प्रत्याशियों को राज्यवार मिले मत का रिकॉर्ड भी अब सामने आ गया है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिले। जबकि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक रिक्त स्थान मिला। हालांकि द्रौपदी मुर्मू को केरल में मात्र एक वोट मिला।

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने स्वीकारी हार, द्रौपदी को दी बधाई-
राष्ट्रपति चुनाव के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। यशवंत सिन्हा ने कहा है कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे और लगभग हर भारतीय को उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

नवीन पटनायक ने द्रौपदी की जीत को ओडिशा के लिए बताया गर्व का क्षण-
द्रौपदी मुर्मू के गृह राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई। यह वास्तव में ओडिशा में सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि उन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। बता दें कि नवीन पटनायक की पार्टी के विधायक-सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की थी।

Published on:
21 Jul 2022 11:51 pm
Also Read
View All