राष्ट्रीय

Durga Puja 2021: दुबई के बुर्ज खलीफा में बिराजेंगी ‘मां दुर्गा’, बंगाल के श्रीभूमि में बन रहा भव्य मंडप

Durga Puja 2021 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जोरों पर दुर्गा पूजा की तैयारी, भव्य मंडपों के जरिए होगा मां का स्वागत
3 min read
Sep 29, 2021
Durga Puja 2021
Durga Puja 2021

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता ( Kolkata ) का दुर्गा पूजा ( Durga Puja 2021 ) विश्व प्रसिद्ध है। पूजा के दौरान अलग-अलग थीम पर मंडपों का निर्माण किया जाता है।

इसी कड़ी में इस वर्ष कोलकाता में दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा ( Burj Khalifa ) में ‘मां दुर्गा’ ( Ma Durga ) विराजेंगी। इस भव्य मंडप का निर्माण कोलकाता के श्रीभूमि में किया जा रहा है। यानी कोरोना के चलते आप भले ही दुबई के बुर्ज खलीफा ना जा सकें, लेकिन कोलकाता के श्री भूमि में आप मांग दुर्गा के पंडाल में बुर्ज खलीफा देख सकते हैं।

कोलकाता में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार दुबई का बुर्ज खलीफा। कोलकाता के लेकटाउन श्रीभूमि स्पोर्टिंग में बन रही इस इमारत को लेकर लोगों को में खासा उत्साह है। इस इमारत में मां दुर्गा विराजेंगी। राज्य मंत्री सुजीत बोस के निर्देशन में पूजा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा है।

दरअसल हर वर्ष पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा में अलग-अलग थीम के मंडप बनाए जाते हैं। दुर्गा पूजा को देखते हुए कोलकाता में थीम पर आधारित मूर्तियों का निर्माण शुरू हो गया है।

पिछले कई वर्षों से लेकटाउन में श्रीभूमि स्पोर्टिंग कोलकाता में सबसे बड़ी पूजा के आयोजन में आगे रहा है। यही वजह है कि इस बार भी इनकी थीम को लेकर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं।

केदारनाथ गुफा से लेकर बाहुबली का सेट बन चुका
श्रीभूमि में दुर्गा पंडालों को लेकर नई-नई थीम पर जोर दिया जाता है। यहां उत्तराखंड के केदारनाथ गुफा से लेकर फिल्म बाहुबली का भव्य सेट भी बनाया जा चुका है।

लेकटाउन श्रीभूमि कोलकाता में एक मात्र पूजा आयोजक है, जिसका उद्घाटन महालय के दिन होता है। यानी पूजा यहां 4 दिनों के लिए नहीं, बल्कि कुल मिलाकर 10 दिनों का होती है।

मां के आभूषण भी आकर्षण का केंद्र
मंडप के साथ-साथ श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मां को चढ़ाए जाने वाले आभूषण और सजावट भी काफी लोकप्रिय है। देवी की मूर्ति को स्वर्ण आभूषणों से सजाया जाता है।

इस बार सेनको के सोने के आभूषण से मां की सजावट की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों की तरह कलाकार प्रदीप रुद्र पाल ने फिर से श्रीभूमि की मूर्ति बनाई है।

मंडप की सजावट ‘बिश्वकर्मा’ रोमियो हाजरा कर रहे हैं। साल 2018 के विजया सम्मेलन के अवसर पर तय हुआ था कि बुर्ज खलीफा को श्रीभूमि स्पोर्टिंग पूजा मंडप के रूप में बनाएगी।

75 कारीगरों की मदद से 03 महीने में होगा तैयार
कोलकाता में बुर्ज खलीफा की शैली में मंडप बनाने का काम 3 महीने पहले से शुरू हुआ है। इसे बनाने में करीब 75 कारीगरों की मदद ली जा रही है।

मंडप को सजाने के लिए लघु चित्र बनाए गए हैं, जिसकी प्रतिकृति श्री भूमि के पूजा परिसर में होगी।

मंडप की खासियत
- 140 फीट होगी ऊंचाई
- 9:9 त्रिज्या वाला एक गोल झूमर लगाया जाएगा
- मंडप एल्युमिनियम शीट और प्लाई से बनाया जा रहा है

Published on:
29 Sept 2021 10:51 am
Also Read
View All
Tejashwi Yadav on GDP: ‘किस बात का ग्रोथ? मोदी जी रील छोड़िए, रियलिटी पर बात करिए’, GDP को लेकर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर तंज

बागी TMC सांसदों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- ‘दो-तीन हफ्ते और क्यों चाहिए, एक हफ्ते में जवाब क्यों नहीं दिया?’

Tej Pratap Yadav threat: तेज प्रताप यादव को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

Allahabad High Court: ‘एक भी सबूत नहीं पेश कर सके’, राहुल गांधी की नागरिकता पर याचिका वापस, इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं टिके दावे

Bihar MLC Election: 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर बोले- जाति देखकर नहीं चुनेंगे उम्मीदवार