राष्ट्रीय

DUSU Election 2026: तीन सीटों पर ABVP ने जीता चुनाव, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु के खाते में

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन केंद्रीय पद जीते। यश डबास अध्यक्ष बने, जबकि निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2026, 4:43 PM IST
dusu election result
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव परिणाम

DUSU: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। चार केंद्रीय पदों में से तीन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की।

यश डबास बने DUSU अध्यक्ष


अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। मतगणना के दौरान कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों की बढ़त बदलती रही। 16वें राउंड तक यश डबास 79 वोट की बढ़त के साथ आगे थे। बाद में अंतिम नतीजे में उन्होंने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ यश डबास अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष होंगे।

सचिव पद पर रिया छावड़ी की जीत


ABVP की रिया छावड़ी ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान वह लगातार मजबूत स्थिति में बनी रहीं। 16वें राउंड में रिया छावड़ी के खाते में 16,145 वोट थे, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 12,223 वोट मिले थे।

संयुक्त सचिव पद भी ABVP के खाते में


संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने जीत हासिल की। यह मुकाबला भी आखिरी दौर तक काफी करीबी रहा। मतगणना के दौरान NSUI के गोपाल चौधरी और समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव ने भी मजबूत चुनौती पेश की।

निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने किया बड़ा उलटफेर


उपाध्यक्ष पद का नतीजा बाकी तीन केंद्रीय पदों से अलग रहा। यहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। वह मतगणना की शुरुआत से ही ABVP और NSUI उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे थे। दीपांशु शौकीन ने ABVP के ईशू मौर्य और NSUI के वीर चतरथ को पीछे छोड़ते हुए उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। उनकी जीत DUSU चुनाव के प्रमुख नतीजों में से एक रही।

40.46 फीसदी हुआ था मतदान


DUSU चुनाव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 केंद्रों पर मतदान कराया गया था। इस बार 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 39.5 फीसदी के मुकाबले अधिक था। चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में थे।

Updated on:
19 Sep 2026, 4:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और भारी बर्फबारी का अलर्ट; किसानों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

सोनिया गांधी को आज भी सताती है राहुल की सुरक्षा की चिंता, इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव से कहा था- ‘वे तुम्हें भी मार डालेंगे’

टाटा मेमोरियल छोड़ मिलान के अस्पताल क्यों गई थी सोनिया गांधी? अपनी किताब में बताई कैंसर सर्जरी की वजह

त्योहारों पर घर जाने वालों से रेलवे की बल्ले-बल्ले, यात्री टिकटों की कमाई में रिकॉर्ड उछाल

करीना कपूर के कुरान की आयतों वाले पेंडेंट पर क्यों मचा विवाद? सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने दी नसीहत