राष्ट्रीय

ED Raid: CM भगवंत मान के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है।

less than 1 minute read
CM भगवंत मान OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी (IANS PHOTO)

ED Raid Punjab: ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई SAS नगर के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में की गई। ED की जांच के दौरान 9वीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बैग गिरते ही 500 रुपये के नोट जमीन पर बिखर गए। मौके से करीब 20 से 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। ED की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर को एक साल पूरा, IAF ने दिखाए हमलों के सबूत, जानिए पाकिस्तान में कहां-कहां हुआ हमला

ED की तीन जगहों पर एक साथ कार्रवाई

ED ने गुरुवार को पंजाब के SAS नगर और चंडीगढ़ में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी से जुड़े करीबी लोगों के ठिकानों पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Prevention of Money Laundering Act) के तहत की गई। हालांकि, अभी तक ED की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है। किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा, CAPF जवानों पर हमला; 400 गिरफ्तार
Published on:
07 May 2026 11:01 am
Also Read
View All