राष्ट्रीय

Monsoon Withdrawal: अल नीनो की मार से देश के 346 जिलों में सूखे जैसे हालात, आज से राजस्थान से वापसी शुरू

अल नीनो के असर से इस बार मानसून 2009 के बाद सबसे कमजोर है। बारिश 15% कम रही और 346 जिले प्रभावित हैं। आज से राजस्थान से वापसी शुरू।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2026, 4:49 AM IST
India Meteorological Department
अल नीनो के असर से देश में इस बार मानसून 17 साल में रहा सबसे कमजोर, photo source@ChatGpt

Monsoon Deficit: मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 18 सितंबर तक देश में 691.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सीजन की सामान्य औसत का आंकड़ा 812.1 मिमी है। मौसम विभाग के अनुसार 2009 में देश में मानसून सामान्य से करीब 23 प्रतिशत कम रहा था और उसे बड़े पैमाने के मानसूनी सूखे के रूप में दर्ज किया गया। इस साल अब तक की 15 प्रतिशत कमी उस स्तर के करीब है। हालांकि मानसून का अंतिम आकलन 30 सितंबर के बाद ही होगा।

इस सीजन में जून में बारिश करीब 35 प्रतिशत कम रही। जुलाई में कुछ सुधार हुआ, लेकिन अगस्त और सितंबर में फिर कमी बनी रही। इससे कई क्षेत्रों में मिट्टी की नमी, जलस्रोत और खरीफ फसलों की स्थिति प्रभावित हुई है। बारिश की कमी का असर खरीफ उत्पादन, जलाशयों के भंडारण, सिंचाई और आगामी रबी फसल की बुवाई पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की कुल कमी के साथ उसका असमान वितरण भी चिंता बढ़ा रहा है।

देश की तस्वीर (1 जून से 18 सितंबर तक)

  • कुल सामान्य औसत बारिश- 812.1 एमएम
  • अब तक हुई बारिश- 691.9 एमएम
  • बारिश की कमी- 15 प्रतिशत, कुल प्रभावित राज्य- 16, जिलों पर असर- 346

लौट रहे मानसून से उम्मीद

आइएमडी के अनुसार मानसून की विदाई के बीच बंगाल की खाड़ी नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने के संकेत हैं। जो आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर बन सकता है। आइएमडी के अनुसार 17 से 23 सितंबर के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

देश के 178 जलाशयों की स्थिति (केन्द्रीय जल आयोग की 14 सितंबर की रिपोर्ट)

विवरणआंकड़ा
देश के 178 जलाशयों में बचा पानी70.66%
178 जलाशयों में क्षमता का वर्तमान70.66%
दीर्घकालीन सामान्य औसत से कमी6.9%
पिछले साल की तुलना में कमी20.1%

कमी का असर: आगामी रबी की बुवाई व सिंचाई तथा 178 बांधों पर आधारित शहरों और कस्बों की पेयजल व्यवस्था पर पड़ेगा।

प्रमुख राज्यों की स्थिति

राज्यबारिश की कमीप्रभावित जिले
राजस्थान2219
मध्यप्रदेश720
छत्तीसगढ़515
गुजरात818
कर्नाटक3030

राजस्थान से शुरू होगी मानसून की वापसी

अब मानसून अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। आइएमडी के अनुसार 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू होने के अनुकूल परिस्थितियां हैं। सामान्य तौर पर पश्चिमी राजस्थान से वापसी 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है। हालांकि वापसी का मतलब पूरे देश में बारिश का तत्काल खत्म होना नहीं है।

Updated on:
19 Sep 2026, 4:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

तिलक में नहीं दिखा था JDU का कोई बड़ा चेहरा, आज अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या पहुंचेंगे ललन सिंह और अशोक चौधरी?

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मां नीलम देवी ने लूटी महफिल, शाहरुख खान के इस गाने पर जमकर किया डांस

सपा की पहली लिस्ट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज़, कहा – ‘हम भिखारी नहीं, यह गठबंधन के लिए बेहतर तरीका नहीं’

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात