बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने नीरज कुमार को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ललन सिंह, अशोक चौधरी, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेताओं को शादी का निमंत्रण भेजा है। इसे लेकर जब हाल ही में उनसे सवाल कुया गया कि क्या ये नेता शादी में शामिल होंगे, तो अनंत सिंह ने कहा कि वह पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी को न्योता दिया है, लेकिन यह बताना मुश्किल है कि असल में कौन आएगा या नहीं आएगा।