राष्ट्रीय

CJP Protest: जंतर-मंतर पर सीएम थलपति विजय के आने का दावा निकला झूठा, दिल्ली पुलिस ने कहा- गलत जानकारी न फैलाएं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के समर्थन में जंतर-मंतर जाने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक कर बताया कि यह दावा गलत और भ्रामक है।
2 min read
vijay CJP protest fake video
क्या जंतर-मंतर पहुंचे सीएम विजय? पुलिस ने बताया वायरल वीडियो का सच (Photo: X/CJP/@_Attitude_Vini)

Vijay Viral Video Fact Check: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (TVK) प्रमुख थलापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि विजय कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के आंदोलन को समर्थन देने के लिए नई दिल्ली के जंतर-मंतर गए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

वायरल वीडियो में विजय को भारी भीड़ के बीच कार से जाते हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास पुलिसकर्मी और सुरक्षा अधिकारी भी मौजूद हैं, जो उन्हें भीड़ के बीच से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा गया है, "थलापति विजय पहुंचे जंतर-मंतर, छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन? क्या यह सच है?" हालांकि इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि विजय का वीडियो पुराना है और वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे।

दिल्ली पुलिस ने बताया वायरल दावा झूठा

सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के बीच दिल्ली पुलिस ने इस दावे का फैक्ट चेक किया और वायरल पोस्ट को फर्जी करार दिया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि "यह जानकारी पूरी तरह गलत है। वायरल किया जा रहा वीडियो नई दिल्ली के जंतर-मंतर का नहीं है। कृपया इस तरह की झूठी और भ्रामक जानकारी को साझा या बढ़ावा न दें।"

दिल्ली पुलिस की इस सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया गया था।

वीडियो असली, लेकिन दावा भ्रामक

फैक्ट चेक में यह सामने आया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति वास्तव में थलापति विजय ही हैं, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर में रिकॉर्ड किया गया था। यानी वीडियो असली है, लेकिन इसके साथ किया गया दावा भ्रामक और गलत है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जंतर-मंतर या विजय की किसी नई राजनीतिक गतिविधि से जोड़ना सही नहीं है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी वायरल पोस्ट पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

Updated on:
20 Jul 2026 09:26 am
Published on:
20 Jul 2026 09:22 am
Also Read
View All
‘शायद शिक्षा मंत्री को इस्तीफा लिखना नहीं आता’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच महुआ मोइत्रा का तंज

‘सही सवाल पूछने पर हुई छात्रों की पिटाई’ CJP प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बयान, बहन प्रियंका के साथ घायलों से मिलने पहुंचे

CJP Protest: दिल्ली पुलिस से कहां गलती हुई? क्या इंटेलिजेंस की चूक से बिगड़े हालात, जानिए पूरी कहानी

‘लड़की की गर्दन पर लाठी मारी गई, कुछ हुआ तो दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार जिम्मेदार होगी’, अभिजीत दीपके का आरोप

CJP प्रदर्शन पर कार्रवाई तेज: दंगा भड़काने, आर्म्स एक्ट समेत 5 FIR दर्ज, 250 वीडियो से पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान