राष्ट्रीय

बांग्लादेश के बहाने फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर निशाना, कहा- यह घटना तानाशाह के लिए एक सबक

Jammu Kashmir: बांग्लादेश में जारी राजनीतिक संकट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में चल रहा संघर्ष हर तानाशाह के लिए एक सबक है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2024, 5:53 PM IST
Feature image

बांग्लादेश में जारी राजनीतिक संकट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में चल रहा संघर्ष हर तानाशाह के लिए एक सबक है। उन्होंने कहा कि, "बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था खराब है। बेरोजगारी का स्तर बढ़ा हुआ है। छात्रों ने एक ऐसे आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसे सेना सहित किसी के द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सका। ये सिर्फ बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि हर तानाशाह के लिए एक सबक है। एक समय आएगा, जब लोग धैर्य खो देंगे, वही हुआ है, हमें सावधान रहना होगा। मुझे उम्मीद है कि वे हमारे साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे।"

अगर हसीना नहीं भागती तो मार दी जाती

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "बांग्लादेश में यह भावना थी कि दुनिया में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए। शेख हसीना दुनिया भर में मुसलमानों के उत्पीड़न के खिलाफ खड़ी नहीं हुईं, इसके परिणामस्वरूप उन्हें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। अगर वह (शेख हसीना) वहां से नहीं भागतीं, तो उन्हें भी मार दिया जाता।" शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उपद्रवी अल्पसंख्यक हिंदुओं, शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के समर्थकों व उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं।

बांग्लादेश के हालात पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बांग्लादेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश के हालात की जानकारी देते हुए आश्वासन दिया कि पड़ोसी देश पर सरकार की पैनी नजर बनी हुई है। बैठक में बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने इस मसले पर सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।

Also Read
View All
India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत