कहते हैं कि इश्क और मुस्क छिपाए नहीं छिपता, गाहे-बगाहे सामने आ ही जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के लखीसराय जिले से। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बचपन के प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया। पति के इस शादी के बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों काफी खुश हैं। लेकिन प्रेमिका को अपने दो साल के बच्चे को छोड़ने का काफी दुख है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर का है।