राष्ट्रीय

दिल्ली के LNJP अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

राजधानी दिल्ली के LNJP Hospital के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक अस्पताल के बेसमेंट पर आपातकालीन वार्ड में स्थित सेमीनार कक्ष में चार्जिंग उपकरण, बैटरियों, गद्दों और अन्य सामान में आग लग गई थी, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है
2 min read
Oct 18, 2021
Fire Broke Out in LNJP Hospital

नई दिल्ली। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ( LNJP Hospital ) के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि इस आग की घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार की सुबह आग लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ व मरीजों में खलबली मच गई। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।

आग लगने के बाद वहां मौजूद गार्ड और डॉक्‍टरों ने अस्‍पाल के स्टाफ के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को तत्‍काल बाहर निकाल लिया था। वहीं, अस्‍पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक अस्पताल के बेसमेंट पर आपातकालीन वार्ड में स्थित सेमीनार कक्ष में चार्जिंग उपकरण, बैटरियों, गद्दों और अन्य सामान में आग लग गई थी।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि एलएनजेपी दिल्ली के जाने माने अस्पतालों में से एक है। कोरोना महामारी के दौरान इस हॉस्पिटल में काफी लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं डेंगू संक्रमितों को भी इस अस्पताल में आए दिन लाया जा रहा है। ऐसे में आग की घटना से सनसनी फैल गई थी। हालांकि प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन जरा सी भी लापरवाही बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी।

Published on:
18 Oct 2021 11:00 am
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे