राष्ट्रीय

West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE: शुरुआती रूझानों के बाद भाजपा का जोश हाई, दावा- बंगाल में जीतेंगे 174 से सीटें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त के बाद 174 सीटें जीतने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
BJP

West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE:पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। बंगाल में मुकाबाला रोचक होता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 130 सीट पर आगे है, जबकि टीएमसी 107 सीटों पर आगे है। भाजपा का कहना है कि वह पश्चिम बंगाल चुनाव में 174 सीटें जीतेगी।

ये भी पढ़ें

Election Results: दिल्ली में बीजेपी हेडक्वॉर्टर पर पूड़ी-जलेबी बनना शुरू

'बंगाल में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है'

कोलकाता की माणिकतला विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान तापस रॉय ने कहा कि मेरे रूढ़िवादी आकलन के अनुसार, भाजपा को राज्य में 168 से 174 सीटें मिलेंगी। जनता ने शांतिपूर्ण मतदान के पक्ष में जनादेश दिया है।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है कि इस बार चुनाव में खून-खराबा नहीं हुआ, कोई लाशें नहीं मिलीं और न ही खून बहाया गया। गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में हिंसा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रही है, लेकिन भाजपा इस बार शांतिपूर्ण चुनाव को अपने पक्ष में देख रही है।

सबसे पहले शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती

सभी मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हुई। इसके बाद सुबह 8.30 बजे इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के वोटों की गिनती शुरू हुई। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एग्जिट पोल ने क्या बताया था?

कुछ एग्जिट पोल्स में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है, जबकि कई अन्य सर्वेक्षण तृणमूल कांग्रेस की वापसी की संभावना जता रहे हैं। ‘चाणक्य स्ट्रैटेजीज’ और ‘मैट्रिक्स’ जैसे प्रमुख एजेंसियों ने भाजपा को आगे बताया है, वहीं दूसरे पोल टीएमसी के पक्ष में रुझान दिखा रहे हैं। इस बार छोटी पार्टियों की भूमिका काफी सीमित रहने की उम्मीद है, जिससे मुकाबला सीधे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सिमट गया है।अब सभी की निगाहें दोपहर तक आने वाले स्पष्ट रुझानों और शुरुआती रुझानों पर टिकी हुई हैं। ये नतीजे तय करेंगे कि क्या बंगाल में ममता बनर्जी का ‘दीदी’ वाला किला अंततः ढह जाएगा या भाजपा का ‘मिशन बंगाल’ इस बार भी अधूरा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jalakbari Assembly Election 2026: असम में भाजपा ने शुरुआती रुझानों में पार किया बहुमत का आकंड़ा, जलकबारी से हिमंत आगे
Updated on:
04 May 2026 09:54 am
Published on:
04 May 2026 09:51 am
Also Read
View All