राष्ट्रीय

Forbes List 2024: दुनिया के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में ये 7 भारतीय शामिल, जानें पहले नंबर पर कौन?

Forbes List 2024: फोर्ब्स की 2024 की 'दुनिया के टॉप 100 अमीरों' की सूची में 7 भारतीय उद्योगपतियों ने स्थान प्राप्त किया है।
2 min read
Feature image

Forbes List 2024: फोर्ब्स की 2024 की 'दुनिया के टॉप 100 अमीरों' की सूची में 7 भारतीय उद्योगपतियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर, सन फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक दिलीप सांघवी और अडित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला शामिल हैं। इन उद्योगपतियों की कुल संपत्ति में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर शीर्ष 100 अमीरों में शामिल हुए हैं।

मुकेश अंबानी

इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी 18वें नंबर है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 98.3 अरब डॉलर है। 5 नवंबर, 2024 को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 98.8 अरब डॉलर थी। 23 अक्टूबर, 2024 को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 101 अरब डॉलर थी। फ़ोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग के मुताबिक, 2019 से 2024 के बीच मुकेश अंबानी की संपत्ति में 132 फ़ीसदी का उछाल आया है। 2019 में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 50 बिलियन डॉलर थी, जो 2024 में बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई।

गौतम अडानी

अडानी फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट में खिसककर 27वें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट के मुताबिक अडानी की संपत्ति 65.8 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी 32 बिलियन डॉलर (राजस्व) वाले अडानी समूह के अध्यक्ष हैं, जिनकी रुचि बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली उत्पादन और पारेषण, तथा हरित ऊर्जा आदि क्षेत्रों में है।

शिव नादर

इस लिस्ट में शिव नादर 37वें नंबर पर है। फ़ोर्ब्स के मुताबिक, शिव नादर की कुल संपत्ति 41.6 बिलियन डॉलर है। इस तरह, वे देश के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। शिव नादर की संपत्ति का ज़्यादातर हिस्सा एचसीएल से जुड़ा है। शिव नादर, एचसीएल के संस्थापक हैं। उन्होंने साल 1976 में 2 लाख रुपये लगाकर एचसीएल टेक्नोलॉजी की स्थापना की थी।

सावित्री जिंदल एवं परिवार

फ़ोर्ब्स की सूची में सावित्री जिंदल एवं परिवार 41 नंबर पर आता है। जिंदल परिवार की मुखिया एवं जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल भारत में चौथे नंबर पर सबसे अमीर हैं। इसके अलावा वह देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। 74 वर्षीय सावित्री देवी जिंदल 39.3 बिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

दिलीप सांघवी

इस सूची में दिलीप सांघवी 61वें स्थान पर है। दिलीप सांघवी की रियल-टाइम नेट वर्थ 29.1 बिलियन डॉलर है। वे भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। दिलीप सांघवी भारत के सबसे बड़े दवा उद्योगिस्ट हैं और सन फ़ार्मास्युटिकल्स के संस्थापक हैं। उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में से एक है। दिलीप सांघवी ने 1982 में सन फ़ार्मास्युटिकल्स की स्थापना की थी।

कुमार बिड़ला

फ़ोर्ब्स की सूची में कुमार बिड़ला 88 नंबर पर आते हैं। कुमार मंगलम बिड़ला की कुल संपत्ति 22.3 बिलियन डॉलर है। वे भारत के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। कुमार मंगलम बिड़ला, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। वे भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक आदित्य बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्याम दास बिड़ला के पोते हैं।

साइरस पूनावाला

इस लिस्ट में साइरस पूनावाला का नाम 90 नंबर पर आता है। साइरस पूनावाला की नेट वर्थ 21.5 बिलियन डॉलर है। वह भारत के सातवें सबसे बड़े कारोबारी हैं। साइरस पूनावाला, साइरस पूनावाला समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। इस समूह में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (एसआईआई) और पूनावाला फ़िनकॉर्प जैसी कंपनियां शामिल हैं। एसआईआई दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है।

Updated on:
24 Nov 2024 02:15 pm
Published on:
24 Nov 2024 02:15 pm