राष्ट्रीय

पूर्व मंत्री को अंडरवियर से छेड़छाड़ के मामले में 3 साल की सजा, कोर्ट का एंटनी राजू पर एक्शन

Kerala Underwear Tampering Case: केरल के पूर्व मंत्री और सत्ताधारी लेफ्ट फ्रंट के विधायक एंटनी राजू को शनिवार को तीन साल की सजा सुनाई गई, जिससे उन्हें एक बड़ा कानूनी और राजनीतिक झटका लगा है।
2 min read
MLA Antony Raju
एंटनी राजू

MLA Antony Raju: केरल की एक अदालत ने वर्तमान विधायक एंटनी राजू पर एक बड़ा कानूनी एक्शन लिया है। अदालत ने उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई। विधायक एंटनी राजू को यह सजा केरल की स्थानीय अदालत, नेदुमंगड ज्यूडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनाई है।

अदालत ने मामले पर सख्ती दिखाई और दिन में पहले विधायक एंटनी राजू को दोषी पाया गया और शाम तक सजा सुना दी गई। हालांकि, कोर्ट ने एंटनी और एक अन्य आरोपी को जमानत दे दी और ऊपरी अदालतों में जाने के लिए एक महीने का समय दिया।

कोर्ट का फैसला सुनने के लिए कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी। जब विधायक कोर्ट से बाहर आया, तो भीड़ आक्रोशित हो गई और नारे लगाने लगी। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद एंटनी को कार में बिठाया।

अंडरवियर के टुकड़े से छेड़छाड़

कोर्ट ने एंटनी राजू को आपराधिक साजिश रचने और सबूतों को नष्ट करने के साथ झूठे सबूत बनाने का दोषी पाया। एंटनी को इन अपराधों के लिए तीन साल जेल, साथ ही सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि अभियोजन पक्ष (Prosecution) की मांग थी कि मामले की सुनवाई चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में की जाए, इस मांग को मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।

यह मामला विशेषकर उन आरोपों से संबंधित है जहां सबूत के रूप में पेश किए गए अंडरवियर के एक टुकड़े के साथ छेड़छाड़ की गई थी ताकि नारकोटिक्स मामले में आरोपी विदेशी नागरिक को सजा से बचाया जा सके।

स्मगलर के वकील थे एंटनी

यह मामला ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एंड्रयू साल्वाटोर सेर्वेली से जुड़ा है। सेर्वेली को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर अपने अंडरवियर में छिपाकर 61.5 ग्राम नशीला पदार्थ स्मगल करने की कोशिश कर रहा था।

उस समय विधायक एंटनी राजू अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में एक युवा वकील थे। वे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सेर्वेली के वकील के तौर पर पेश हुए थे। कोर्ट में ट्रायल चला और सेर्वेली को दोषी पाया गया। इसके बाद उसे 10 साल की सजा सुनाई गई।

अंडरवियर सेर्वेली के साइज का नहीं

बता दें कि आरोपी ने केरल हाई कोर्ट में अपील की, जिसके बाद सेर्वेली को बरी कर दिया गया। मामले की जांच में पता चला कि सबूत के तौर पर पेश किया गया अंडरवियर सेर्वेली के साइज का नहीं था। इसके बाद सेर्वेली ऑस्ट्रेलिया लौट गया।

Updated on:
03 Jan 2026 09:21 pm
Published on:
03 Jan 2026 09:19 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में घमासान पर चरणजीत सिंह चन्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘ऑल इज वेल’, पार्टी के अनुसार होगा काम

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

लोकसभा में FCRA संशोधन विधेयक सूचीबद्ध, NGO फंडिंग पर नए सख्त नियमों की तैयारी

तिहाड़-रोहिणी जेल में रंगदारी और रिश्वतखोरी का रैकेट; ACB ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, वार्डर और वकीलों समेत 11 को दबोचा

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात